चेक गणराज्य के रहने वाले एडम स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग में वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं। हाल ही में उन्होंने फ्री क्लाइंबिंग में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 23 साल के एडम ऑन्ड्रा ने आठ दिनों में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसे बनाने में लोगों ने महीनों लगा दिए।
विज्ञापन
आदमी है या बंदर! 8 दिन में चढ़ गया 3000 फीट, लोग हैरान
2 of 6
- फोटो : Instagram
कैलिफोर्निया के योशिमिते नेशनल पार्क की डॉन वॉल (El Captain) पर एडम ने सिर्फ 8 दिनों में अपनी चढ़ाई पूरी की। 14 नवंबर को उन्होंने 90 डिग्री ऊंची पहाड़ी पर चढ़ाई शुरू की थी जिसे उन्होंने 21 नवंबर को पूरा कर लिया।
विज्ञापन
आदमी है या बंदर! 8 दिन में चढ़ गया 3000 फीट, लोग हैरान
3 of 6
- फोटो : Instagram
इससे पहले यह रिकॉर्ड अमेरिका के केविन जोर्गेनसन और टॉमी काल्डवेल के नाम था। दोनों ने डॉन वॉल पर 19 दिनों में फ्री क्लाइंबिंग कर उसे पूरा किया था।
आदमी है या बंदर! 8 दिन में चढ़ गया 3000 फीट, लोग हैरान
4 of 6
Free Climbing
- फोटो : Instagram
एडम इस चढ़ाई के लिए पिछले डेढ महीने से तैयारी कर रहे थे। पहाड़ी पर पहुंचने के बाद एडम का कहना था, 'यह दुनिया की सबसे मुश्किल और लंबी फ्री क्लाइंबिंग है। मुझे जरूरत से ज्यादा वक्त लग गया। मुझे उम्मीद थी कि मैं इससे जल्दी ही पहाड़ी पर पहुंच जाउंगा मगर ऐसा नहीं हो पाया।'
विज्ञापन
आदमी है या बंदर! 8 दिन में चढ़ गया 3000 फीट, लोग हैरान
5 of 6
Free Climbing
- फोटो : Instagram
मात्र आठ दिनों में यह चढ़ाई पूरी करने के बावजूद एडम इससे ज्यादा खुश नहीं हैं। उनका मानना हैं कि इस तरह की चढ़ाई में वह नए थे इसलिए शायद उन्हें ज्यादा वक्त लग गया। आठ दिनों में एडम Portaledge में रहे। Portaledge एक किस्म का टेंट होता है जो खास रॉक क्लाइंबर्स के लिए ही बनाया जाता है। खाने के लिए एडम ज्यादातर पैक्ड फूड के ही सहारे थे।
आदमी है या बंदर! 8 दिन में चढ़ गया 3000 फीट, लोग हैरान
6 of 6
Free Climbing
- फोटो : Instagram
बिना किसी उपकरण के पहाड़ों पर चढ़ना एडम का शौक ही नहीं जुनून भी है। फ्री क्लाइंबिंग एक तरह का रॉक क्लाइंबिंग ही होता है। लेकिन रॉक क्लाइंबिंग के जैसे इसमें रस्सी और बोल्ट का इस्तेमाल नहीं होता। पहाड़ पर कील ठोकने के लिए भी ड्रिल मशीन की बजाए हथौड़े का इस्तेमाल किया जाता है। योशिमिते नेशनल पार्क के अधिकारियों ने भी एडम से कहा था कि पहाड़ पर ड्रिल का प्रयोग ना किया जाए।