फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गांव में 26 सालों से नहीं आया कोई मर्द, सिर्फ औरतों की है एंट्री

Mon, 05 Sep 2016 04:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला

सार

इस गांव में सिर्फ रहती हैं महिलाएं, मर्दों का आसपास भटकना सख्त मना है
विज्ञापन
1 of 6
हर गांव दूसरे गांव से कुछ अलग होता है। लेकिन एक गांव ऐसा भी है जहां पुरुषों का आना सख्त मना है। 26 सालों से इस गांव में सिर्फ महिलाएं ही रहती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
कांटों की फेंसिंग से घिरा केन्या के समबुरू का उमोजा गांव दुनिया का सबसे अनोखा गांव है क्योंकि यहां मर्दों की एंट्री बैन है। पिछले 26 साल से यहां सिर्फ महिलाएं रहती आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ऐसा इसलिए क्योंकि 1990 में इस गांव को 15 ऐसी महिलाओं के रहने के लिए चुना गया, जिनके साथ ब्रिटिश जवानों ने रेप किया था। इसके बाद ये गांव पुरुषों की हिंसा का शिकार हुई महिलाओं का ठिकाना बन गया।

4 of 6
बाद में इस गांव में रेप, बाल विवाह, घरेलू हिंसा और खतना जैसी तमाम हिंसा झेलनी वाली महिलाओं ने अपना बसेरा बना लिया।
विज्ञापन

5 of 6
इस गांव में इस वक्त करीब 250 महिलाएं और बच्चे रह रहे हैं। गांव में महिलाएं प्राइमरी स्कूल, कल्चरल सेंटर और सामबुरू नेशनल पार्क देखने आने वाले टूरिस्ट्स के लिए कैंपेन साइट चला रही हैं। इस गांव की अपनी वेबसाइट भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
यहां रहने वाली महिलाएं गांव के फायदे के लिए पारंपरिक ज्वैलरी भी बनाकर बेचती हैं। साथ ही ये महिलाएं सफारी घूमने आने वाले टूरिस्ट्स को अपना गांव दिखाती हैं। इनसे एंट्रेंस गेट पर गांव की महिलाओं द्वारा तय एंट्री फीस ली जाती है जिससे इस गांव का खर्चा चलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें