फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का वो शहर जहां रेप करना है आम बात, यहां रहने वाला हर तीसरा आदमी रेपिस्ट

Fri, 20 Jul 2018 09:56 AM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
1 of 5
protest
डीपस्लूट दक्षिण अफ्रीका में जोहानसबर्ग के सबसे खतरनाक इलाकों में से एक है। यहां महिलाओं का बलात्कार होना आम बात है। दक्षिण अफ्रीका के शहर डीपस्लूट के रहने वाले दो युवाओं ने बीबीसी को बताया कि उन्होंने अबतक कई महिलाओं का बलात्कार किया है। कैमरे के सामने ये कहते वक्त उनके चेहरे पर एक शिकन तक नहीं थी।
विज्ञापन

2 of 5
women
उन्होंने दावा किया कि वो नहीं जानते थे कि वो कुछ गलत कर रहे हैं। उन्होंने कभी खुद को उन बलात्कार पीड़िताओं की जगह रखकर उनकी तकलीफ का अंदाजा लगाने की कोशिश नहीं की। वो कैमरे पर अपना चेहरा दिखाने को तैयार थे लेकिन अपने नाम गुप्त रखना चाहते थे। उन्होंने बड़े आराम से अपने अपराधों की कहानियां हमारे सामने रखीं।

उन्होंने बताया, "जैसे ही वो दरवाजा खोलतीं, हम उनके घर में घुस जाते और अपना चाकू निकाल लेते। वो चिल्लाती थीं। हम उन्हें चुप हो जाने को कहते। उन्हीं के बिस्तर में ले जाकर हम उनका रेप करते थे।" दोनों युवकों में से एक दूसरे की ओर मुड़ा और बोला, "यहां तक कि मैंने एक बार इसी के सामने इसकी गर्लफ्रेंड का रेप कर दिया था।" ये बयान हैरान कर देने वाले हैं, लेकिन डीपस्लूट में ये सब बेहद आम है।
विज्ञापन

3 of 5
south africa
हर तीसरा शख्स रेपिस्ट
इस शहर के तीन में से एक पुरुष ने माना कि उन्होंने कम से कम एक बार बलात्कार किया है। ये संख्या यहां की आबादी की 38 फीसदी है। ये बात 2016 में किए गए एक सर्वे में सामने आई थी। इस सर्वे के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ विटवॉटर्सरंड ने 2,600 से अधिक आदमियों से बात की थी। कुछ लोगों ने एक ही महिला का दो बार रेप किया था। मारिया का उनके ही घर में रेप किया गया था। जिस वक्त उनका रेप हुआ, उनकी बेटी बगल के कमरे में सो रही थी।

"मैं बेटी के ना उठने की प्रार्थना कर रही थी, मुझे डर था कि कहीं वो लोग उसे कुछ नुकसान ना पहुंचाएं।" उनके रेपिस्ट ने कहा कि वो किसी को मारेंगे नहीं, लेकिन वो जो करना चाहते हैं मारिया उन्हें करने दे। मारिया बताती हैं, "मैंने कहा तुम्हे मेरे साथ जो करना है कर लो। इसके बाद उसने मेरा रेप किया। वो दूसरी बार मेरा रेप कर रहा था।" बहुत कम पीड़िताएं अपने रेपिस्ट का विरोध कर पाती हैं। डीपस्लूट में लोगों के मन में ये धारणा है कि बलात्कार अपराध नहीं है।


 

4 of 5
south african
रेप की कोई सजा नहीं
बीते तीन सालों में डीपस्लूट में बलात्कार की 500 शिकायतें की गईं, लेकिन किसी भी मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। रेप के मामले में ही नहीं बल्कि दूसरे अपराधों के मामलों में भी यहां का कानून अपाहिज नजर आता है। स्थानीय पत्रकार गोल्डन एमटिका क्राइम रिपोर्टिंग करते हैं। वो कहते हैं, "रात में डीपस्लूट की सड़कों पर निकलना बेहद खतरनाक है। कुछ बुरा होने पर मदद मिलना मुश्किल होता है।" "रात के 10 या 11 बजे भी किसी की हत्या हो सकती है और पुलिस अगले दिन तक उस व्यक्ति के शव को नहीं उठाती।"

लोगों ने कानून हाथ में लिया
एमटिका कहते हैं कि डीपस्लूट में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। ऐसे में कई बार बड़े से बड़े अपराध हो जाते हैं। अपराधों के प्रति प्रशासन का ये ढीला रवैया यहां के आम लोगों को खूब अखरता है। प्रशासन के कार्रवाई ना करने की वजह से यहां के लोग कानून को अपने हाथ में ले लेते हैं। अपराधियों को सजा देने के लिए लोग कई बार उन्हें पीट-पीट कर मार देते हैं। एमटिका के मुताबिक ऐसी घटनाएं यहां हर हफ्ते होती हैं। उन्होंने आंखों देखी एक घटना के बारे में बताया, "भीड़ ने तीन लोगों पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Caricature
एमटिका कहते हैं कि किसी इंसान को अपनी नजरों के सामने तड़पते हुए देखना बहुत ही भयानक होता है, लेकिन वो उस व्यक्ति की मदद के लिए कुछ नहीं कर सके, क्योंकि अगर वो ऐसा करते तो उन्हें भी भीड़ के गुस्से का शिकार होना पड़ता। यहां तक की पुलिस भी इन मामलों में हस्तक्षेप नहीं करती, भले ही वो सब उनके सामने ही क्यों ना घट रहा हो। यहां कई लोग लिंचिंग को सही ठहराते हैं, खासकर अगर अपराधी रेपिस्ट हो।

डीपस्लूट के एक निवासी कहते हैं, "उनका मर जाना ही अच्छा है, वो हमारे घर में घुस जाते हैं और हमारे पतियों के सामने हमारा रेप करते हैं। वो हमारे पति को कहते हैं कि देखो, देखो मैं कैसे तुम्हारी पत्नी का रेप कर रहा हूं।" लेकिन लिंचिंग के बाद भी अपराध रुक नहीं रहे हैं। डीपस्लूट को "डीप डिच" यानी गहरी खाई कहा जाता है और यहां के लोगों को लगता है कि वो इसी गहरी खाई में फंस कर रह गए हैं। ये शहर गरीबी और बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहा है, लेकिन महिलाओं के खिलाफ अपराध और रेप कल्चर ने यहां की आर्थिक स्थिति को और बुरा कर दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें