फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस होटल में रहने के लिए जाना पड़ेगा 'आसमान' पर, 16 बार दिखेगा सूर्योदय और सूर्यास्त

Wed, 11 Apr 2018 07:37 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Space Hotel
अतंरिक्ष के एक स्पेस स्टेशन की खासी चर्चा की जा रही है। ताज्जुब करने वाली बात यह है कि वहां न तो कोई स्वीमिंग पूल होगा और न ही कोई रेस्टोरेंट या बार फिर भी इसे एक होटल का नाम दिए जाने की बात कही जा रही है। जी हां, 2021 तक इस स्पेस  होटल के शुभारंभ की बात कही जा रही है। जानिए और क्या-क्या होगा खास...
विज्ञापन

2 of 5
Space Hotel
आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस स्पेस होटल से सबसे खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। यहां आपको 1 दिन में 16 बार सूर्योदय और सूर्यास्त दिखाई देंगे, जबकि धरती पर रहते हुए आपके नसीब में 1 दिन में केवल एक बार यह मौका आता है। तो अब आप भी स्पेस स्टेशन से यह अद्भूत नजारा देखने के लिए बेताब है न..?   
विज्ञापन

3 of 5
sapce hotel
आपकी जानकारी के लिए बता दें यहां 1 दिन में सूर्योदय और सूर्यास्त के इतने मौके आपको इसलिए देखने को मिलेंगे क्योंकि इस स्पेस स्टेशन को पृथ्वी की ऑर्बिट कक्षा में स्थापित किया जाएगा। यह स्पेस स्टेशन 90 मिनट में पृथ्वी का एक चक्कर लगाएगा। इसलिए आपको सूर्योदय और सूर्यास्त के इतने मौके महज एक दिन में देखने को मिलेंगे। 
    
 

4 of 5
space hotel
इस होटल में 12 दिन रुकने के लिए कुल खर्च 9.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 61.6 करोड़ रुपये है। यह इसलिए बनाया गया है ताकि यहां रिसर्च करने के उद्देश्य से लोग जा सकें।  इस लग्जरी होटल का नाम 'अरोरा स्टेशन' दिया जाएगा। अमेरिका के स्टार्टअप ओरियन स्पैन ने इस होटल की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि अभी से इस होटल के निर्माण का काम शुरू हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Space Hotel
इस होटल में 6 लोग रहेंगे, जिसमें चार मेहमान और दो क्रू मेंबर होंगे। यह स्पेस स्टेशन धरती से तकरीबन 321 किलोमीटर की ऊंचाई पर होगा। यह 43.5 फुट लंबा और 14.1 फुट चौड़ा होगा। 
होटल में आप 24 घंटे जीरो ग्रेविटी का मजा ले सकते हैं। स्पेस में भोजन उगाने जैसे बड़े प्रयोग का हिस्सा बन पाएंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें