इस दुनिया में कई घटनाएं ऐसी होती हैं, जिन पर आसानी से यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है। यह मामला भी कुछ ऐसा ही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्रिटेन में एक कार की नंबर प्लेट जो न तो सोने की है और न ही उसमें कोई डायमंड जड़ा है, इसके बावजूद खरीददार इसके 132 करोड़ रुपए तक देने को तैयार है।
विज्ञापन
2 of 5
world most expensive car number plate
बिक्री के लिए यह ऑनलाइन अवेलेबल है जिस पर 'एफ1' लिखा है । यह सामान्य लाइसेंस प्लेट है। एक रिपोर्ट की मानें तो ब्रिटेन के अफजल खान नामक एक शख्स ने अपनी एफ1 वैनिटी प्लेट के लिए ऑनलाइन विज्ञापन दिया, जिसे खरीदने के लिए लोगों ने इतनी ऊंची कीमत लगाई कि दुनिया दंग रह गई। फिलहाल, यह नंबर प्लेट शख्स की बुगाती वेरॉन कार पर लगी है।
विज्ञापन
3 of 5
expensive car number plate
आपकी जानकारी के लिए बता दें इस नंबर प्लेट की इतनी कीमत इसलिए लगाई जा रही है क्योंकि जो दो अक्षर F और 1 इस पर अंकित है उसका मतलब 'फॉर्मूला वन' है। एक रिपोर्ट के मुताबिक खान ने इसी साल यह नंबर प्लेट 10.52 करोड़ रुपए में खरीदी थी, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि उन्होंने इतनी महंगी नंबर प्लेट क्यों खरीदी।
4 of 5
most expensice car number plate
खान ने इस नंबर प्लेट की कीमत खुद तय की है। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है, यह तो गाड़ी के ऑनर के हाथ में नहीं बल्कि आरटीओ ऑफिस के हाथ में होता है। भैया दरअसल यहां के कानून अलग है।
ब्रिटेन के नागरिक अपनी लाइसेंस प्लेट के खुद मालिक होते हैं और उनकी बिक्री या नीलामी के लिए वे स्वतंत्र हैं। सबसे महंगी नंबर प्लेट एफ1 नंबर प्लेट की कीमत 110 करोड़ रुपए रखी गई है, लेकिन 20 फीसदी वैट के साथ इसकी कुल कीमत 132 करोड़ रुपए से अधिक बैठेगी।