छोटी सी उम्र में फ्लोरिडा की जाइला पानी पर 'स्की' करती है। जी हां, 6 महीने की जाइला ने समुद्र में 'स्की' करते हुए 'Youngest Water Ski' का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है। ये छोटी बच्ची अभी सही तरीके से चल भी नहीं पाती है। जब वो पानी पर 'स्की' करती है, तो लगता है जैसे वो इसी काम को करने के लिए पैदा हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
आपको बता दें कि पुराना रिकॉर्ड 1982 में बना था। उस समय Parks Bonifay’s ने 6 महीने 29 दिन की उम्र में पानी में 100 फीट तक 'स्की' करके 'Youngest Water Ski' का रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन
3 of 5
वहीं जाइला ने महज 6 महीने 27 दिन की उम्र में 686.4 फीट तक 'स्की' करके इस रिकॉर्ड को तोड़ा, एक नया रिकॉर्ड बनाया है। अब पता नहीं इस रिकॉर्ड को टूटने में कितने साल लगेंगे?
4 of 5
जाइला के माता-पिता प्रोफेशनल वॉटर स्कीअर हैं। उन्होंने इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए जम कर मेहनत की थी। उन्होंने जाइला के लिए ख़ास जूनियर साइज वाटर स्काअर्स बनवाए थे। साथ ही एक हैंडल बार को भी इनसे जोड़ा गया था, जिसे पकड़ कर जाइला पानी पर स्की कर सके।
अब 6 महीने की उम्र में पानी की तेज लहरों पर खड़े होने और हैंडल बार को ग्रिप करने के लिए जाइला ने कितनी प्रैक्टिस की होगी, ये तो उसके माता-पिता ही बता सकते हैं।