फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Most Poisonous Creatures: दुनिया के पांच सबसे जहरीले जीव, काटने से पलभर में हो सकती है इंसान की मौत

Sun, 10 Jul 2022 12:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दुनिया के पांच सबसे जहरीले जीव - फोटो : iStock
World Most Poisonous Creatures: धरती पर एक से बढ़कर एक खूबसूरत जीव पाए जाते हैं। ये जीव अपनी खूबसूरती से लोगों को आकर्षित करते हैं। दुनिया में पाए जाने वाले जीवों की अपनी एक खासियत होती है। इन खूबसूरत दिखने वाले जीवों में कई बेहद जहरीले होते हैं जबकि कई बिल्कुल सामान्य होते हैं। धरती पर पाए जाने वाले कई जीवों को देखकर लगता है कि वह दूसरे ग्रह से आए हों।

जहरीले जीवों से इंसान डरता है और उससे दूर रहने की कोशिश करता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ जीवों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद जहरीले और खतरनाक होते हैं। इन जीवों का जहर इतना खतरनाक होता है कि काटने से इंसान की पल भर में मौत हो सकती है। इन जीवों के बारे में जानकर आपको यकीन नहीं होगा कि ये इतने जहरीले हो सकते हैं। आइए जानते हैं दुनिया के पांच सबसे जहरीले जीवों (World’s Most VenomousCreatures) के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
दुनिया के पांच सबसे जहरीले जीव - फोटो : iStock
फनल-वेब स्पाइडर

फनल वेब स्पाइडर (मकड़ी) ऑस्ट्रेलिया में मूल रूप से पाई जाती है जिसकी वजह से इसे ऑस्ट्रेलियन फनल वेब स्पाइडर भी कहा जाता है। इसका सायनाइड से भी ज्यादा खतरनाक जहर होता है। कहा जाता है कि अगर यह मकड़ी किसी को काट लेती है, तो 15 मिनट में मौत हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
दुनिया के पांच सबसे जहरीले जीव - फोटो : Pixabay
जेलीफिश 

जेलीफिश एक खतरनाक जीव है, लेकिन बॉक्स जेलीफिश बेहद जहरीली होती है। अभी तक दुनिया में पाए गए जहरीले जीव-जंतुओं में यह सबसे ज्यादा जहरीली होती है। बताया जाता है कि इसके जहर से एक बार में 60 लोगों को मारा जा सकता है। अगर बॉक्स जेलीफिश का जहर एक बार इंसान के शरीर में पहुंच जाए तो एक मिनट में उसकी मौत हो सकती है। 

4 of 6
दुनिया के पांच सबसे जहरीले जीव - फोटो : iStock
इंडियन रेड स्कॉर्पियन

बिच्छूओं में यह दुनिया की सबसे जहरीला बिच्छू है। 'इंडियन रेड स्कॉर्पियन' के नाम से फेमस यह मूलत: भारत में ही पाया जाता है। भारत समेत दक्षिण एशिया के देश पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल में पाया जाने वाला यह बिच्छू अगर किसी इंसान को काट ले तो 72 घंटे में उसकी मौत हो जाती है। 
विज्ञापन

5 of 6
दुनिया के पांच सबसे जहरीले जीव - फोटो : iStock
ऑक्टोपस 

ऑक्टोपस के बारे में तो हम सभी जानते हैं। दुनियाभर में इसकी 300 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं, लेकिन इनमें 'ब्लू रिंग्ड ऑक्टोपस' सबसे ज्यादा खतरनाक और जहरीला होता है। बताया जाता है कि इसका जहर इंसान को सिर्फ 30 सेकेंड में ही मार सकता है। इसके सिर्फ एक बाइट में इतना जहर होता है कि उससे करीब 25 इंसानों की मौत हो सकती है। यह हिंद महासागर और ऑस्ट्रेलिया के समुद्रों में पाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दुनिया के पांच सबसे जहरीले जीव - फोटो : iStock
कोन स्नेल

कोन स्नेल घोंघा बहुत खतरनाक होता है। यह इतना खतरनाक होता है कि पल भर में किसी को भी पैरालाइज (लकवाग्रस्त) कर सकता है। दुनियाभर में घोंघे की 600 से भी ज्यादा प्रजातियां हैं, लेकिन यह उनमें से सबसे ज्यादा जहरीला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें