भारत की पहचान सबसे पुरानी संस्कृति और सभ्यता के तौर पर होता है। फिर चाहे बात आप यहां की विविधता की कीजिए या फिर इसके सांस्कृतिक इतिहास की। यह तो सभी जानते हैं कि भारत की संस्कृति पूरे विश्व में सबसे पुरातन है, जिसका दायरा हिमालय के बर्फ से लेकर दक्षिण के श्रीलंका तक, पश्चिम के रेगिस्तान से पूर्व के नम डेल्टा तक फैला है। इतना ही नहीं भारत में कई ऐसे मंदिर हैं जो पूरे विश्व में मशहूर हैं। इन मंदिरों में रोजना लाखों की मात्रा में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने जाते हैं। हालांकि मंदिरों में केवल हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग जाते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में एक ऐसा मंदिर है, जहां हिंदू ही नहीं मुस्लिम लोग भी पूजा करने जाते हैं। आखिर ऐसी क्या वजह जिसके चलते उस मंदिर में मुस्लिम लोग भी मत्था टेकते हैं? आइए जानते हैं इसके बारे में...