World Most Expensive Wood: पृथ्वी पर कई दुर्लभ प्रजाति के पेड़ पौधे पाए जाते हैं। इनमें कुछ की लकड़ियां अविश्वसनीय रूप से काफी महंगी होती हैं। आमतौर पर चंदन की लकड़कियों को ही महंगा माना जाता है, जिसकी कीमत 18 से 25 हजार रुपये किलो होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसी लकड़ी भी है, जो चंदन की लकड़ी से कई गुना ज्यादा महंगी है। इस लकड़ी को खरीदने से पहले बड़े से बड़े अमीर भी दो से चार बार जरूर सोचेंगे।
अगर आप नहीं जानते हैं कि वह कौन सी लकड़ी है तो हम आपको अपनी खबर में बताते हैं। इस पेड़ का नाम अफ्रीकी ब्लैकवुड (डालबर्गिया मेलानोक्षाइलॉन) है। इसकी एक किलो लकड़ी की कीमत 10 हजार डॉलर है यानी भारतीय रुपये के हिसाब से आठ लाख रुपये से भी ज्यादा है।