World Most Expensive Ptato: आलू का लगभग सभी सब्जियों में इस्तेमाल किया जाता है। इसीलिए आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है, क्योंकि वह सदाबहार होता है। किसी भी सब्जी में आलू आसानी से घुलमिल जाता है। आलू को लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। सबसे खास बात यह है कि आलू की कीमत दूसरी सब्जियों से भी कम होती है। लेकिन आलू की एक किस्म है जो इसे सच में राजा की उपाधि दिलाती है।
आज हम आपको आलू की इस किस्म के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी कीमत बाजार में 10-20 रुपये किलो नहीं है। इस आलू को आम आदमी खरीद नहीं सकता है, क्योंकि इसकी कीमत इतनी ज्यादा है। अगर सैलरी से घर चलाने वाले लोग इस आलू को खरीदना चाहें, तो उन्हें लोन लेना पड़ सकता है। आपके मन में सवाल खड़ा हो रहा होगा कि आखिर यह आलू की कौन सी किस्म है और इसकी कीमत कितनी है?