World Most Expensive Party: दुनिया में कई ऐसी पार्टियां होती हैं, जिनकी चर्चा सालों तक होती रहती हैं। लेकिन क्या आप दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के बारे में जानते हैं? नहीं तो आज हम आपको एक ऐसी पार्टी के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। साथ ही इसे दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहा जाता है। बताया जाता है कि इस पार्टी में 18 टन खाना बनाया था, 25,000 शराब की बोतलें लाई गई थीं और मेहमानों को लाने के लिए 100 विमानों का इस्तेमाल किया गया था।
ईरान के एक शाह ने 1971 में इस पार्टी का आयोजन किया था। माना जाता है कि यह दुनिया की सबसे महंगी पार्टी मानी जाती है। इसने ईरान की कहानी को हमेशा के लिए बदल दिया। 54 साल पहले ईरान बिल्कुल अलग था। वहां पर महिलाएं वेस्टर्न कपड़े पहनती थीं और माहौल बेहद ही मॉडर्न था। साल 1979 में देश में आई इस्लामिक क्रांति ने सबकुछ बदलकर रख दिया। इस क्रांति ने पहलवी राजवंश (Pahlavi Dynasty) को खत्म कर इस्लामिक गणराज्य की शुरुआत की। इसने ईरान के नियम, संस्कृति और खासकर महिलाओं की आजादी को बहुत प्रभावित किया।