फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sea Snake:: दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री सांप, लंबाई जानकर उड़ जाएंगे होश, शार्क का करता था शिकार

Sun, 18 Jan 2026 01:51 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

World Largest Sea Snake: वैज्ञानिकों ने विशाल सांप की खोज की है। यह अब तक सबसे बड़ा समुद्री सांप माना जा रहा है। यह सांप धरती पर इंसानों के आने से लाखों साल पहले था। इसको आकार को देखकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री सांप, लंबाई जानकर उड़ जाएंगे होश - फोटो : Adobe Stock
World Largest Sea Snake: दुनियाभर में वैज्ञानिक समय-समय पर नई-नई खोजे करते हैं। इनमें कई ऐसी खोजें होती हैं, जिन्हें देखकर वैज्ञानिक भी हैरान हो जाते हैं। अब इस बीच उन्होंने एक ऐसी खोज की है, जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया है।
  • दरअसल, वैज्ञानिकों ने विशाल सांप की खोज की है। यह अब तक सबसे बड़ा समुद्री सांप माना जा रहा है। यह सांप धरती पर इंसानों के आने से लाखों साल पहले था। इसको आकार को देखकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं। 
 
  • सांप का नाम पैलियोफिस कोलोसियस है। यह विशाल सांप समुद्र में उथले पानी में घूमता था जो अब मौजूद नहीं है।
 
  • शोधकर्ताओं ने बताया कि यह प्रजाति न सिर्फ बड़ी थी, बल्कि शार्क जैसे बड़े शिकारियों का भी शिकार करती होगी। वैज्ञानिकों ने कहा कि सांप की यह प्रजाति 5.6 करोड़ से 3.4 करोड़ साल पहले रहती थी।
विज्ञापन

2 of 5
दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री सांप, लंबाई जानकर उड़ जाएंगे होश - फोटो : Adobe Stock
सांप की कितनी थी लंबाई?
  • वैज्ञानिकों ने इसे लेकर शोध किया है, जिसमें बताया गया है कि इओसीन युग के दौरान महासागरों में रहने वाला पैलियोफिस कोलोसियस सांप उस दौरान समुद्री इकोसिस्टम में पहले पायदान पर था।
 
  • सबसे ज्यादा हैरानी करने वाली बात सांप की लंबाई है। वर्तमान समय में समुद्री सांप 2-3 मीटर से ज्यादा लंबे नहीं होते हैं।
 
  • वैज्ञानिकों ने बताया है कि पैलियोफिस कोलोसियस की लंबाई 8 से 12 मीटर तक होती थी। इस विशाल प्रजाति की खोज से समुद्री सांपों के बारे में कई मान्यताओं की फिर से जांच करने का मौका मिलेगा। 

 
विज्ञापन

3 of 5
दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री सांप, लंबाई जानकर उड़ जाएंगे होश - फोटो : Adobe Stock
सांप की रीढ़ की हड्डियों ने खोला राज
  • वैज्ञानिकों ने इस सांप की सिर्फ रीढ़ की हड्डियां खोजी हैं, जो असामान्य रूप से बड़ी हैं। साल 2018 में किए गए एक अध्ययन में बताया गया है कि इस सांप की रीढ़ की हड्डियां किसी भी ज्ञात आधुनिक सांप प्रजाति (समुद्री या स्थलीय) की तुलना में काफी बड़ी हैं।
 
  • शोधकर्ताओं ने बताया है कि सांप के जीवाश्म डेटा से जानकारी मिली है कि पुराने महासागरों में जो जीव रहते थे वो पहले की गई कल्पनाओं से अधिक बड़े और शक्तिशाली थे।

4 of 5
दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री सांप, लंबाई जानकर उड़ जाएंगे होश - फोटो : Adobe Stock
कहां रहता था समुद्री सांप?
  • अध्ययन में वैज्ञानिकों को कुछ ऐसे सबूत मिले हैं, जो इस जीव के लिए उथले समुद्री वातावरण की ओर तरफ इशारा करते हैं, जो कभी उत्तरी अफ्रीका के कुछ इलाकों को कवर करता था।
 
  • इस इलाके को ट्रांस-सहारा सीवे के नाम से जानते हैं। यह उस समय था, जब वैश्विक तापमान अभी की तुलना में ज्यादा था। वर्तमान समय का यह रेगिस्तानी क्षेत्र कभी तटीय जल से भरा था।

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला ने लड़की को उछलकर मारी लात, गेट के बाहर गिरने का वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री सांप, लंबाई जानकर उड़ जाएंगे होश - फोटो : Adobe Stock
किन जीवों का करता था शिकार?
  • बड़े सरीसृप यानी रेंगकर चलने वाले जीव गर्मी पर निर्भर करते हैं। वैज्ञानिक मानते हैं कि शायद अलग-अलग प्रकार की मछलियों, शार्क और दूसरे समुद्री सरीसृपों को यह शिकार करता था।
 
  • शोधकर्ताओं ने उम्मीद जतई है कि इस विशाल सांप ने जिंदा रहने के लिए शार्क खाईं हों। लेकिन कोई स्पष्ट सबूत नहीं है कि  पैलियोफिस कोलोसियस किस चीज का शिकार करता था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें