हिटलर और उसकी सेना
- फोटो : सोशल मीडिया
हिटलर की सेना
इसे ब्रिटेन ने ऑपरेशन हाइड्रा नाम दिया था, हालांकि ये हमला नाकाम रहा। लेकिन इससे हिटलर की सेना का मिसाइल निर्माण का अभियान धीमा पड़ गया। कारखाने को पेनमुंडे से हटाकर मध्य जर्मनी के मिटेलवर्क ले जाया गया। 1944 में हिटलर को वॉन ब्रॉन और वॉल्टर के काम को कम करके आंकने की गलती का एहसास हुआ। हिटलर ने फील्ड मार्शल वॉन ब्रॉकित्स से माफ़ी मांगी। उसने वाल्टर डोर्नबर्गर से भी माफ़ी मांगी और कहा कि वो उनकी रिसर्च की अहमियत नहीं समझ सका था। दूसरे विश्व युद्ध में जर्मनी हार गया, लेकिन इसके बाद भी रॉकेट और मिसाइल तकनीक के विस्तार का काम रुका नहीं।
युद्ध के बाद अमेरिका, रूस और ब्रिटेन की अगुवाई वाले मित्र देशों ने A-4/V-2 मिसाइल की तकनीक हासिल करने की कोशिश की। इस काम में जर्मन वैज्ञानिकों की मदद ली गई। नाजी जर्मनी में जो लोग इस तकनीक को विकसित करने पर काम कर रहे थे, उन्हें सोवियत संघ, ब्रिटेन, फ्रांस और अमेरिका में शरण दी गई।