फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poisonous Spiders: दुनिया की सबसे जहरीली मकड़ियां, जिनके काटने से इंसान की पल भर में हो सकती है मौत

Mon, 18 Aug 2025 06:30 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Most Poisonous Spiders: धरती पर कई तरह के जीव पाए जाते हैं। इनमें कई बेहद खूबसूरत होते हैं, तो वहीं कुछ बेहद जहरीले होते हैं। इन जीवों में पाए जाने वाले जहर किसी को भी पल भर में मौत की नींद सुला सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
दुनिया की सबसे जहरीली मकड़ियां - फोटो : Adobe Stock
Most Poisonous Spiders: धरती पर कई तरह के जीव पाए जाते हैं। इनमें कई बेहद खूबसूरत होते हैं, तो वहीं कुछ बेहद जहरीले होते हैं। इन जीवों में पाए जाने वाले जहर किसी को भी पल भर में मौत की नींद सुला सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको दुनिया की पांच बेहद जहरीली और खतरनाक मकड़ियों के बारे में बताएंगे, जिनके काटने से इंसान की पल भर में ही मौत हो सकती है।

दुनिया में 50 हजार से ज्यादा मकड़ियों की प्रजातियां पाई जाती हैं। वैज्ञानिकों ने 265 साल में इनकी जानकारी हासिल की थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मकड़ियां हर साल लगभग 40 से 80 टन कीड़ों को खा जाती हैं। प्राकृतिक संतुलन बनाने का काम करती हैं। इनमें कई इतनी खतरनाक होती हैं कि अपने से कई गुना बड़े सांप को भी मार देती हैं और उन्हें खा जाती हैं। 50 हजार में से 43 हजार मकड़ियों की प्रजातियां जहरीली हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
दुनिया की सबसे जहरीली मकड़ियां - फोटो : Adobe Stock
फनेल वेब स्पाइडर

ऑस्ट्रेलिया में सबसे अधिक जहरीली मकड़ियां पाई जाती हैं। सिडनी फनेल वेब स्पाइडर दुनिया की सबसे जहरीली और खतरनाक मकड़ी है। इस मकड़ी का वैज्ञानिक नाम एट्रैक्स स्टॉक्सस है। यह शिकार करने के मामले में बेहद खतरनाक मकड़ी है। इसके जहर से किसी बच्चे की कुछ ही मिनट में मौत हो सकती है। इसका आकार एक फनल की तरह होता है, जिसकी वजह से इसे सिडनी फनल कहा जाता है। नम क्षेत्रों में यह रहती हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
दुनिया की सबसे जहरीली मकड़ियां - फोटो : Adobe Stock
वांडरिंग स्पाइडर

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार, ब्राजीलियन वांडरिंग स्पाइडर दुनिया की सबसे जहरीली मकड़ी है। इसमें पाए जाने वाला न्यूरोटॉक्सिन जहर इतना घातक होता है कि इसके काटने से किसी भी इंसान की पल भर में ही मौत हो सकती है। मकड़ी के काटने के बाद इंसान का उसकी मांसपेशियों पर नियंत्रण खत्म हो जाता है और सांस की समस्या भी होने लगती है। इस मकड़ी के काटने से अब तक कई लोगों की मौत चुकी है।

Chandra Grahan: सात सितंबर को दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानिए किस समय भारत में आएगा नजर, यहां है पूरी जानकारी

4 of 6
दुनिया की सबसे जहरीली मकड़ियां - फोटो : Adobe Stock
ब्राउन रिक्लूज स्पाइडर

दुनिया की सबसे जहरीली मकड़ियों में ब्राउन रिक्लूज स्पाइडर का नाम भी आता है। इसे विओलिन या फिडल बैक स्पाइडर के नाम से भी जानते हैं। यह मकड़ी ज्यादातर अमेरिका के मध्य-पश्चिमी और दक्षिण पूर्वी हिस्सों में मिलती है। 

Viral Video: सफारी में गाड़ी से बाहर झांकना पड़ा भारी, तेंदुए ने 13 साल के बच्चे पर कर दिया हमला, वीडियो वायरल
विज्ञापन

5 of 6
दुनिया की सबसे जहरीली मकड़ियां - फोटो : Adobe Stock
रेडबैक विडो स्पाइडर

ऑस्ट्रेलिया में पाई जाने वाली रेडबैक स्पाइडर मकड़ियों के पीछे का रंग लाल होता है। इसकी वजह से इनको आसानी से पहचाना जा सकता है। यह मकड़ियां शिकार करने के मामले में बेहद घातक होती हैं। इनके काटने के कई मामले अक्सर सामने आते रहते हैं।

Dogs Viral Video: बंद घर का दरवाजा खोलकर भागे कुत्ते, वीडियो देखकर बोले लोग- चालू है मिशन ऑपरेशन फ्रीडम
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दुनिया की सबसे जहरीली मकड़ियां - फोटो : Adobe Stock
सिक्स आई सैंड स्पाइडर

सिक्स आई सैंड स्पाइडर भी दुनिया की जहरीली मकड़ियों में शामिल है। इस मकड़ी का वैज्ञानिक नाम सिकेरियस है, जिसका अर्थ 'कातिल' है। यह मकड़ियां रेत में अक्सर छिपी होती हैं, जैसे ही कोई इनके पास आता है। उन्हें यह पल भर में ही अपना शिकार बना लेती हैं। इनके काटने से व्यक्ति की चंद घंटों में मौत हो सकती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें