World 5 Most Dangerous Bridges: दुनिया में कई ऐसे कई पुल हैं जो अपनी खूबसूरती और अद्भुत इंजीनियरिंग के लिए जाने जाते हैं। ये पुल न केवल यातायात को सुगम बनाते हैं, बल्कि वास्तुकला के उत्कृष्ट उदाहरण भी पेश करते हैं। मगर कुछ पुल ऐसे भी हैं जो अपनी खतरनाक बनावट के कारण लोगों के दिलों में दहशत पैदा कर देते हैं। इन पुलों पर चलना किसी रोमांच से कम नहीं है। खास बात यह है कि दुनिया के 5 बड़े पुलों में से एक पुल भारत का है। आइए इस लेख में उन्हीं 5 सबसे खतरनाक पुलों के बारे में जानते हैं।
1. हुसैनी हैंगिंग ब्रिज, पाकिस्तान
हुसैनी हैंगिंग ब्रिज को दुनिया का सबसे खतरनाक पुलों में से एक माना जाता है। यह पुल पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में स्थित है। यह पुल रस्सी से बना हुआ है और इसपर पैदल चलना होता है, जो की बहुत कठिन काम है। कमजोर दिल वालों के लिए यह बहुत खतरनाक हो सकता है।