फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञापन स्क्रीन पर 90 मिनट तक चलती रही गंदी फिल्म, राह चलते लोगों ने बनाया वीडियो

Sat, 12 Jan 2019 11:40 AM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Social Media
आपने आजतक कई तरह की गलतियां देखी होंगी पर चीन में एक ऐसी गलती हो गई, जिसका लोगों ने वीडियो बनाना मुनासिब समझा न कि उसे कैसे रोका जाए इस पर किसी ने कोई विचार किया। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : Social Media
चीन में सड़क किनारे लगी होर्डिंग पर अचानक पोर्न फिल्म चलने से हड़कंप मच गया। ये वीडियो काफी देर तक चलता रहा लेकिन इसे किसी ने बंद नहीं करवाया, बल्कि आने-जाने वाले लोग फोटो खींचते रहे और वीडियो बनाते रहे। करीब 90 मिनट तक चलने के बाद इस वीडियो को बंद किया जा सका। ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगा है।
 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Social Media
दरअसल, चीन के लियांग शहर के जियांसू इलाके में एक ऐसी गलती हो गई जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दरअसल, यहां रास्ते में लगी विज्ञापन स्क्रीन पर रात के वक्त अचानक से अश्लील फिल्म चलने लगी। इतना ही नहीं, अश्लील फिल्म करीब 90 मिनट तक चलती रही और किसी ने उसे बंद करने के कोशिश नहीं की। 
 

4 of 6
- फोटो : Social Media
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विज्ञापन होर्डिंग चलाने वाले एक कर्मचारी को रात में लगा की बाहर की डिस्प्ले ऑफ है। जिसके बाद उसने विज्ञापन होर्डिंग से जुड़े कम्प्यूटर पर अश्लील फिल्म चला ली। कर्मचारी इस बात से अनजान था कि पोर्न विज्ञापन होर्डिंग पर भी चल रही है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : Social Media
इस दौरान रास्ते से गुजर रहे लोगों ने विज्ञापन होर्डिंग को देखकर वहां की फोटो क्लिक की और वीडियो भी बना लिया। जिसके बाद अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : Social Media
हालांकि, बाद में किसी तरह कर्मचारी के सहकर्मियों तक ये खबर पहुंची और उन्होंने उसे वीडियो तुरंत बंद करने को कहा। कर्मचारी की इस हरकत की शिकायत की गई है, जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें