सोचिए अगर आप विमान में सफर कर रहे हों और उस वक्त हवाई जहाज का दरवाजा खुल जाए तो आपकी कैसी हालत होगी। आप उस वक्त परेशान हो जाएंगे या फिर आपका दिल बैठ सकता है। ठीक ऐसा ही हुआ जब एक महिला ने फ्लाइट की इमरजेंसी खोल दी, जिससे विमान में सवार यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : twitter
दरअसल, इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या कीके 702 में विमान में सवार एक पाकिस्तानी महिला यात्री ने गलती से विमान के इमरजेंसी गेट खोल दी, जिसके बाद वहां यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। महिला ने इमरजेंसी गेट को टॉयलेट का गेट समझकर खोल दिया।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : twitter
पाकिस्तान की राष्ट्रीय विमान कंपनी पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की विमान में पीके 702 की विमान शनिवार सुबह मैनचेस्टर एयरपोर्ट के हवाई अड्डे पर खड़ा था। इसी दौरान विमान में सावर एक महिला यात्री ने बटन दबा दिया और आपातकाल द्वार खुल गया।
4 of 5
- फोटो : डेमो
पीआई के प्रवक्ता के अनुसार इस घटना के कारण विमान सात घंटे लेट हो गई। महिला की गलती के कारण इमरजेंसी स्लोप सक्रिय हो गया। इस घटना के तुरंत बाद स्टैंडर्ड ऑपरेशन प्रोसीजर के तहत करीब 40 यात्रियों को उनके सामान के साथ उन्हें नीचे उतारा गया।
पीआईए ने घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। इस घटना के वजह की तलाश की जा रही है। जबकि महिला यात्री ने साफ किया है कि उसने टॉयलेट का दरवाजा समझकर बटन गलती से दबा दी।