फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्ली को खूबसूरत बनाने के लिए महिला ने किया ऐसा काम, सोशल मीडिया पर जमकर गालियां दे रहे लोग

Thu, 28 Feb 2019 07:06 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Cat Plastic Surgery - फोटो : Jiangsu Television Station
चीन में एक महिला ने अपनी बिल्ली को खूबसूरत बनाने के लिए एक लाख रुपये खर्च कर दिए। दरअसल, महिला को लगता था कि उसकी बिल्ली खूबसूरत नहीं है और वो चाहती थी कि वो किसी परी की तरह दिखे। इसलिए उसने बिल्ली की ही प्लास्टिक सर्जरी करवा दी। 
विज्ञापन

2 of 5
Cat Plastic Surgery - फोटो : Jiangsu Television Station
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने सबसे पहले बिल्ली की आंखों की सर्जरी कराई, जिससे उसकी आंखें किसी इंसान की तरह दिखें। इसके बाद उसने उसके चेहरे की भी प्लास्टिक सर्जरी कराई। इस मामले के सामने आने के बाद महिला को लोग जानवरों पर अत्याचार का दोषी बता रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Cat Plastic Surgery - फोटो : Jiangsu Television Station
चीन के एक स्थानीय न्यूज चैनल ने इस मामले को उजागर किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस सर्जरी की वजह से बिल्ली की आंखें सूज गईं और लाल हो गईं। चैनल ने बिल्ली की फोटो भी जारी की है, जिसमें आप साफ देख सकते हैं कि बिल्ली की आंखों के ऊपर टांके लगे हैं और सूजन है। 

4 of 5
Animal Hospital Staff - फोटो : Jiangsu Television Station
महिला ने बिल्ली की इस सर्जरी में एक लाख रुपये से ज्यादा खर्च कर दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिल्ली की जिस जानवरों के अस्पताल में सर्जरी हुई, उसके डॉक्टर का कहना है कि कई लोग अपने पालतु कुत्तों की आइब्रो सेट करवाते हैं, ताकि वो डॉग शोज में भाग ले सकें, लेकिन यह अपने तरह का पहला मामला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Social Media
सोशल मीडिया पर महिला को लोग जमकर गालियां दे रहे हैं। महिला की इस करामात पर लोग उसे सनकी भी बता रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि जानवरों के साथ ऐसा करना अत्याचार के दायरे में आता है। यह बिल्कुल जरूरी नहीं था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें