लिटिल फ्री लाइब्रेरी एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो दुनिया भर में पुस्तकालयों के निर्माण और उनके कायाकल्प का काम करता है। शारले एमिटेज हॉवर्ड ने लिटिल ट्री लाइब्रेरी को अपने घर के पीछे लगे लगभग 100 साल पुराने पेड़ पर रचनात्मक तरीके से बनाया है। एक लाइब्रेरियन के रूप में वह एक आरामदायक, सुंदर पढ़ने के माहौल के महत्व को समझती हैं।