फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हिटमैन' ने जमाया करियर का 22वां शतक, तोड़ा विव रिचर्ड्स का रिकॉर्ड

Sat, 12 Jan 2019 03:03 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rohit sharma 100
टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में शतक जड़ दिया है। रोहित ने 110 गेदों पर अपना शतक 22वां शतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित का यह चौथा शतक है।
विज्ञापन

2 of 5
rohit sharma
इसी के साथ रोहित ने पूर्व कैरीबियाई बल्लेबाज विव रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विव रिचर्ड्स ने ऑस्ट्रेलिा के खिलाफ तीन वनडे में तीन सेंचुरी लगाई थी। सेंचुरी पूरी करने तक रोहित शर्मा के बल्ले से 7 चौके और 4  छक्के निकले।
विज्ञापन

3 of 5
rohit sharma
बता दें कि टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब हुई थी। शिखर धवन, रायुडू से लेकर कप्तान विराट कोहली रन बनाने में असफल रहे। लेकिन ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने हार नहीं मानी और एमएस धोनी के साथ मिलकर साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए टीम की लड़ाई को जारी रखा।

4 of 5
rohit sharma 100
हालांकि धोनी 51 रन के स्कोर पर एलबीडबल्यू आउटर होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद रोहित ने दिनेश कार्तिक के साथ मिलकर बल्लेबाजी में मोर्चा संभाला। हालांकि दिनेश कार्तिक भी सिर्फ 12 रन के स्कोर ढेर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rohit sharma
इसके बाद क्रीज पर बल्लेबाजी करने आए रविंद्र जडेजा ने सिंगल लेकर रोहित शर्मा को स्ट्राइक दिया और 40वें ओवर में डबल रन लेकर शर्मा ने अपनी सेंचुरी पूरी की।  खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने चार विकेट के नुकसान पर 182 रन बना लिए हैं और टीम इंडिा को जीत के लिए 106 रन की दरकार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें