फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

110 साल पुराने पेड़ पर बनाई अनोखी लाइब्रेरी, दुनियाभर में रजिस्टर्ड हैं 75 हजार फ्री छोटी लाइब्रेरी

Sat, 12 Jan 2019 03:46 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
अगर आप किताबें पढ़ने के शौकीन हैं तो आपके लिए यह रोमांचक खबर हो सकती है। एक शख्स ने लगभग 100 साल पुराने पेड़ पर ही लाइब्रेरी बना डाली है। कई पुस्तक प्रेमियों किंडल या स्मार्टफोन पर मिलने वाली किताबों को पढ़ना पसंद करते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : Facebook
लिहाजा, लिटिल फ्री लाइब्रेरी संस्था ने एक क्रिएटिव लाइब्रेरी को पेश की है। करीब 100 साल पुराने पेड़ पर संस्था ने जो लाइब्रेरी बनाई है, उसे देखकर आपका भी मन लाइब्रेरी में जाकर किताब पढ़ने का होने लगेगा।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : Facebook
अमेरिका के इडाहो राज्य में एक आर्टिस्ट ने घर के बाहर सूखे पेड़ में छोटी लाइब्रेरी बनाई है। इसमें बच्चों की 70 से ज्यादा किताबें रखी हैं। आर्टिस्ट शारले एमिटेज हॉवर्ड ने बताया कि लाइब्रेरी को बनाने में 73 डॉलर (करीब 5,133 रुपए) खर्च हुए हैं।


4 of 8
- फोटो : Facebook
लिटिल फ्री लाइब्रेरी एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो दुनिया भर में पुस्तकालयों के निर्माण और उनके कायाकल्प का काम करता है। शारले एमिटेज हॉवर्ड ने लिटिल ट्री लाइब्रेरी को अपने घर के पीछे लगे लगभग 100 साल पुराने पेड़ पर रचनात्मक तरीके से बनाया है। एक लाइब्रेरियन के रूप में वह एक आरामदायक, सुंदर पढ़ने के माहौल के महत्व को समझती हैं।
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : Facebook
शारले एमिटेज ने फेसबुक पर लिखा कि हमें एक विशाल पेड़ को हटाना था, जो 110 साल पुराना था और सड़ रहा था। इसलिए मैंने इसे एक लाइब्रेरी में बदलने का फैसला किया। मैं हमेशा से यह करना चाहती थी। मैंने पूरे पेड़ के हटाने की बजाय उसे कुछ बेहतर बनाने में बदल दिया। लोगों को यह क्रिएटिविटी काफी पसंद आ रही है।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : Facebook
शारले ने पेड़ के निचले हिस्से को काटकर अलमारी का रूप दिया है। उसके अंदर छोटी-छोटी एलईडी लाइटें और बाहर एक बल्ब लगाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनियाभर में 75 हजार फ्री छोटी लाइब्रेरी रजिस्टर्ड हैं, उनमें से ये सबसे अलग है।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : Facebook
उन्होंने पेड़ के तने पर एक छत बनाई और अंदर नक्काशी करके उसमें एक दरवाजा लगाया। इसके साथ ही लाइट की व्यवस्था कर शारले ने इसे बेहतरीन लाइब्रेरी में बदल दिया। इस लाइब्रेरी से मुफ्त में किताब लेकर पढ़ी जा सकती हैं। दुर्भाग्य से पेड़ इतना बड़ा नहीं है कि उसके अंदर बैठकर पढ़ने की व्यवस्था हो, लेकिन फिर भी उसे देखकर आपको अच्छा लगेगा।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : Facebook
इस लाइब्रेरी में वयस्कों की फिक्शन, बच्चों की किताबें सहित कई अन्य किताबें उपलब्ध हैं। बताते चलें कि लिटिल फ्री लाइब्रेरी परियोजना लोगों को दुनिया भर में इसी तरह की लघु पुस्तकालय बनाने के लिए प्रोत्साहित करती है। 88 देशों में 75,000 से अधिक पुस्तकालय अब तक बनाए जा चुके हैं। इस लाइब्रेरी में कोई भी कोई भी व्यक्ति किताबें दान कर सकता है।



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें