फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 साल की लड़की 2 साल में बनी 6 बच्चों की मां, ये कैसे हुआ?

Thu, 21 Jul 2016 11:29 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : Telegraph
इस 20 साल की मां ने 2 साल 2 माह में 6 बच्चों को जन्म दिया है। चौंकिए मत दरअसल इस युवती ने तीन बार गर्भधारण किया और तीनों बार जुड़वां बच्चे पैदा हुए।

अमेरिका के केन्सास शहर की दनेशा काउच ने 17 जून को दो जुड़वां बेटियों को जन्म दिया। 
विज्ञापन

2 of 8
काउस ने इससे पहले 29 मई 2015 को दो जुड़वा बेटियों डेलीलाह और डेवीना को जन्म दिया था और उससे भी पहले 13 अप्रैल 2014 को दो जुड़वा बेटों डनेरियस और डेसमंड को जन्म दिया था।
विज्ञापन

3 of 8
एक बच्चे डेसमंड की जन्म के कुछ ही देर बाद प्लेसेंटा टूटने की वजह से मृत्यु हो गई थी। वो बताती हैं कि अपने बच्चे को खोना बहुत दर्द देने वाला था। लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी। मुझे पता था कि मेरा दूसरा बेटा अपने भाई के बिना अकेला महसूस करता है।

4 of 8
इसके बाद काउच अपने वर्तमान पार्टनर जेफरी प्रेसनर से मिलीं जिन्होंने डनेरियस को उसके 4 भाई-बहन दिए।
विज्ञापन

5 of 8
उनके सारे जुड़वां बच्चे बिना किसी फर्टेलिटी ड्रग और बिना किसी ऑपरेशन के पैदा हुए।
विज्ञापन

6 of 8
क्लेवलैंड के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल केस मेडिकल सेंटर के गाइनोलॉजी चीफ डॉ. मरजोरी ग्रीनफिल्ड बताते हैं कि मिसेस काउच कि स्थिति बहुत ही दुर्लभ है। अपने जैविक कारणों की वजह से वो इतने जुड़वां बच्चों को जन्म देने में सक्षम हो सकीं।
विज्ञापन

7 of 8
उन्होंने आगे बताया कि उनके अंडाशय में हर महीने केवल दो अंडे नहीं बनते बल्कि दो से अधिक बनते हैं जिससे उनके जुड़वां बच्चों को जन्म देने का संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन

8 of 8
काउच बताती हैं कि दूसरी बार जब उन्हें पता चला कि उनके गर्भ में जुड़वां बच्चे हैं तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ। वो बताती हैं कि अब उनके सारे बच्चे स्वस्थ और सुरक्षित हैं, उन्हें इस बात की खुशी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें