फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: सामान के साथ स्कैनिंग मशीन से निकली महिला, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Fri, 22 Feb 2019 04:39 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : Social Media
रेलवे स्टेशनों पर सामान चेकिंग के लिए लगी एक्स-रे मशीनों को लेकर अक्सर ही खबरें आती रहती हैं। दक्षिणी चीन के डोंग्वान रेलवे स्टेशन में कुछ ऐसा हुआ कि वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। सामान चेक करने के लिए स्कैनर में आपने सामान जाते हुए देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी सामान के साथ किसी इंसान को भी मशीन के अंदर जाते हुए देखा है?
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : The Daily Mail
डेली मेल की खबर के मुताबिक, डोंग्वान रेलवे स्टेशन पर लगी एक्स-रे मशीन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक महिला ने स्कैनर के अंदर जांच के लिए अपने हैंडबैग को डाला लेकिन उसे सिक्योरिटी स्टाफ पर भरोसा नहीं था। उसके बाद जो हुआ उसने सबके होश उड़ा दिए। 
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : ori.ng
खबरों के मुताबिक, दक्षिणी चीन के डोंग्वान रेलवे स्टेशन पर कन्वेयर बेल्ट पर अपना हैंडबैग रखने के बाद महिला भी उसके उपर चढ़ गई। वहां मौजूद सिक्योरिटी स्टाफ उसे देखकर हैरान रह गए और वे उस महिला को ऐसा करने से नहीं रोक पाए।

4 of 9
- फोटो : Social Media
दरअसल, अपने सामान के कही खो जाने के डर से महिला सिक्योरिटी स्कैनर में घुस गई। स्कैनर में महिला की तस्वीर देखकर आप भी चौंक जाएंगे। दिलचस्प बात ये है कि किसी का भी ध्यान उस महिला की तरफ नहीं गया।
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : chinesedetector.com
जितने भी सिक्योरिटी गार्ड वहां पर मौजूद थे किसी की भी नजर उस पर नहीं पड़ी। मॉनिटर पर मशीन के अंदर अपना हैंडबैग पकड़े महिला की छाया-आकृति एक दम साफ नजर आ रही है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि महिला कैसे एक्स-रे मशीन से निकलती है, इस पूरे वाक्य को देख वहां खड़े सिक्योरिटी गार्ड्स भी अपनी हंसी रोक नहीं पाते है। यह घटना 11 फरवरी की है।
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : Social Media
अभी तक पता नहीं चल पाया है कि महिला के बैग में क्या था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, डोंग्वान स्टेशन ने यात्रियों सलाह दी है कि वो एक्स-रे मशीन के अंदर न जाएं, क्योंकि स्कैनर से निकले रैडिएशन हानिकारक हो सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : Eastimage
आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि रेलवे स्टेशनों में लगे एक्स-रे मशीन के अंदर कोई शख्स घुस गया हों। इसके पहले भी पिछले साल एक महिला ने अपने हैंडबैग को अपने साथ सुरक्षित रखने के लिए खुद भी स्कैनर के अंदर घुस गई थी।

8 of 9
- फोटो : Social Media
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। बता दें कि यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट्स पर मौजूद एक्स-रे मशीन से निकलने वाली विकिरणें 1 मिलियार्ड तक होती है। अगली स्लाइड पर देखिए वायरल वीडियो।
विज्ञापन

वीडियो देखने के लिए प्ले बटन पर क्लिक करें-

9 of 9
- फोटो : ori.ng
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें