फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, ऐसी दिखेगी 2019 की नई Maruti Ignis फेसलिफ्ट, ये होंगे नए फीचर

Fri, 22 Feb 2019 03:24 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Maruti Suzuki Ignis 2019 Facelift-5
Maruti Suzuki Baleno के बाद Maruti Suzuki Ignis को भी फेसलिफ्ट करनी की तैयारी है। इग्निस फेसलिफ्ट को इस महीने के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं नई इग्निस फेसलिफ्ट की बुकिंग नेक्सा डीलरों के पास कराई जा सकती हैं। जानें नई मारुति इग्निस फेसलिफ्ट में क्या होगा खास...
विज्ञापन

केवल 2500 यूनिट्स ही बिकी

2 of 7
Maruti Suzuki Ignis 2019 Facelift-2
मारुति सुजुकी की इग्निस प्रीमियम एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट की कार है, जिसे दो पहले वर्तमान इग्निस को मारुति ने जनवरी 2017 में लॉन्च किया था। मारुति सुजुकी इग्निस को पहले 2016 में ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। मारुति नेक्सा शोरूम्स के जरिए बलेनो, सियाज, एस-क्रॉस और इग्निस को बेचती है। वहीं मारुति के सूत्रों का कहना है कि जिस उम्मीद से इग्निस को लॉन्च किया गया था, उसके मुताबिक इस कार की बिक्री नहीं हो पा रही हैं। पिछले कुछ माह में मिनी हैचबैक एसयूवी की केवल 2500 यूनिट्स ही बिक पा रही हैं, वहीं दूसरी कारें इससे ज्यादा कहीं बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं।
 
विज्ञापन

रूफ रेल का फीचर मिलेगा

3 of 7
Maruti Suzuki Ignis 2019 Facelift-11
नई इग्निस के टॉप वैरियंट में रूफ रेल का फीचर मिलेगा, साथ ही नए अपडेट में नई कलर स्कीम और बॉडी ग्राफिक्स को भी शामिल किया गया है। इग्निस में रूफ रेल को इंटरनेशनल वैरियंट्स में लॉन्च किया गया था, लेकिन इंडिया में जब कार लॉन्च हुई तो रूफ रेल गायब थे। वहीं नए अपडेट में ये शामिल होंगे।
 

स्मार्टप्ले स्टूडियो इंफोटेनमेंट सिस्टम

4 of 7
Maruti Suzuki Ignis 2019 Facelift-10

वहीं इंटीरियर की बात करें, तो 2019 की मारुति इग्निस में सीटों पर नया फैब्रिक अपडेट, डेशबोर्ड डिजाइन में माइनर बदलाव होंगे। साथ ही इग्निस में स्मार्टप्ले स्टूडियो इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। इससे पहले नई वैगन आर और बलेनो फेसलिफ्ट में भी यह फीचर दिया गया था। 2019 की इग्निस में नया बंपर डिजाइन, अलॉय व्हील्स और नए एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स दिए जा सकते हैं। साथ ही इसके इंटीरियर में भी बदलाव किए जाएंगे।

 
विज्ञापन

एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी

5 of 7
Maruti Suzuki Ignis 2019 Facelift-6

साथ ही इग्निस फेसलिफ्ट में स्टैंडर्ड डुअल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, फोर्स लिमिटर्स के साथ सीट बेल्ट प्री-टेंशनर्स दिए जा सकते हैं। साथ ही क्रेश टेस्ट सेफ्टी सिस्टम नॉर्म्स को भी लागू किया जाएगा, जिसमें पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन, फुल फ्रंटल इंपैक्ट, फ्रंटल ऑफसेट और साइड इंपैक्ट शामिल हैं।

 
विज्ञापन

1.2 लीटर के12 सीरीज का पेट्रोल इंजन

6 of 7
Maruti Suzuki Ignis 2019 Facelift-7
मारुति सुजुकी इग्निस में 1.2 लीटर के12 सीरीज का पेट्रोल इंजन 84.3 पीएस की ताकत और 113 एनएम तक टॉर्क पैदा करता है। वहीं पहले इसमें डीजल इंजन भी आता है, जिसे कम मांग के चलते बंद कर दिया गया। वहीं इसका 1.3 लीटर का डीडीआईएस डीजल इंजन 190 डीजल इंजन 74 हॉर्स पावर की ताकत और 190 एनएम तक टॉर्क देता था। इन दोनों ही इंजनों को 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया था। वहीं अब इग्निस में मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्स-शोरूम कीमतें 4.66-7.05 लाख रुपए के बीच

7 of 7
Maruti Suzuki Ignis 2019 Facelift-1
हालांकि अभी तक नई इग्निस की कीमतों का ऐलान नहीं का गया है, वहीं कीमतों में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। नई इग्निस की एक्स-शोरूम कीमतें 4.66-7.05 लाख रुपए के बीच रखी जा सकती हैं।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें