फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगेतर से ब्रेकअप के लिए लाखों रुपये का मिला ऑफर, फिर लड़की ने उठाया ये कदम

Tue, 23 Apr 2019 05:18 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक तस्वीर
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक लड़की ने पैसों के लिए अपने मंगेतर को छोड़ दिया है। लड़की को मंगेतर से ब्रेकअप करने के लिए लाखों का ऑफर भी दिया गया था, जिसके बाद लड़की ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

2 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
बता दें कि एक महिला को जब मंगेतर से ब्रेकअप करने के लिए लगभग सात लाख रुपये का ऑफर दिया गया तो उन्होंने बिना देर किए पैसे लिए और प्रेमी को छोड़ दिया। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने महिला के फैसले को सही बताया है और तारीफ भी की है। महिला ने खुद खुलासा किया है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : unsplash.com
इस पूरे मामले में सबसे खास बात ये है कि महिला ने खुद खुलासा किया है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। mirror.co.uk की रिपोर्ट के मुताबिक, आपको ये जान कर हैरानी होगी कि मंगेतर से ब्रेकअप करने के लिए लड़की को ऑफर किसी और ने नहीं बल्कि मंगेतर के माता-पिता ने ही दिया था। महिला ने Reddit पर खुद के फैसले के बारे में लिखा है।

4 of 7
Woman breakup - फोटो : unsplash.com
जानकारी के अनुसार, लड़की को शुरू से ही मंगेतर के पैरेंट्स पसंद नहीं करते थे, उन लोगों ने लड़की को करीब सात लाख रुपये देने की पेशकश की थी। उन्हें लगता था कि महिला उनके बेटे के लिए अच्छी नहीं है। बावजूद इसके लड़की ने शुरुआत में अपने प्यार के साथ रहना पसंद किया। मंगेतर के पैरेंट्स ने पैसे की पेशकश करते हुए यह भी कहा कि वे कभी किसी को इसके बारे में नहीं बताएंगे।
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
लड़की ने बताया कि कॉलेज में वह प्रेमी से मिली थी, लेकिन एन्गेजमेंट के बाद प्रेमी का रवैया बदलने लगा। लड़की ने Reddit  पर लिखा कि मंगेतर काफी अधिक कंट्रोलिंग हो गया। मैं कहां हूं, इसके बारे में वह हर पल जानना चाहता था। उसने यह भी लिखा कि शादी के बाद वह मेरा दिन का शेड्यूल भी फिक्स करना पसंद करेगा। 
विज्ञापन

6 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : unsplash.com
शराब पीने के बाद भी मंगेतर काफी लड़ने लगता था। उसके व्यवहार से तंग होकर लड़की ने मंगेतर से अलग होने का फैसला कर लिया और उससे दूरी बनाने लगीं, तभी मंगेतर की मां ने उन्हें ब्रेकअप के लिए करीब सात लाख रुपए का ऑफर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : unsplash.com
लड़की ने तय किया कि इस मौके के लिए पैसे लेना बिल्कुल सही है। पैसा लेते ही महिला ने बैग पैक किया और ब्रेकअप कर घर से निकल गई। मंगेतर के पैरेंट्स ने एक बार फोन करके भी उन्हें भी शुक्रिया कहा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें