Zara Hatke: हम आए दिन रोज किसी न किसी शहर के नाम सुनते हैं। कम से कम उस जगह का नाम तो सुनते ही हैं जिस शहर में हम रहते हैं या फिर जो शहर हमारे रिहायशी इलाके से बहुत नजदीक होता है। अक्सर हम शहरों के नामों में 'गढ़' शब्द सुनते हैं, जैसे कि आजमगढ़, अलीगढ़, रामगढ़, रायगढ़, चित्तौड़गढ़ आदि। क्या आपने कभी सोचा है कि इन नामों के अंत में 'गढ़' क्यों जुड़ा होता है? यह महज एक संयोग नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक गहरा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व छिपा है। आइए इस लेख में 'गढ़' शब्द के अर्थ और इससे जुड़े इतिहास के बारे में विस्तार से जानते हैं।