भारतीय रेल एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। फिलहाल कोरोना वायरस महामारी के वजह से भारतीय रेलवे प्रभावित है। लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही फिर से सभी ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। हमारे देश में चलने वाली ट्रेनों के माध्यम से रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। सफर कर रहे लोगों को मंजिल तक पहुंचाने के लिए भारतीय रेलवे करीब 13 हजार से भी अधिक ट्रेनों का रोज संचालन करता है। ऐसा कोई नहीं होगा, जो ट्रेन में सफर नहीं किया होगा। लेकिन क्या कभी आपने इस बात पर गौर किया है कि बोगियों में दरवाजे के पास वाली खिड़की सबसे अलग क्यों होती है?