प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
संयुक्त राष्ट्र की जांच की मांग
चीन पर अंतर संसदीय गठबंधन (आपीएएस) ने सोमवार को जारी एक बयान में शिनजियांग के हालात पर अंतरराष्ट्रीय, निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच बैठाने को कहा है। बयान में कहा गया है, "उत्पीड़न के दूसरे तरीकों के अलावा सामूहिक तौर पर बंधक बनाकर रखना, गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में लेना, आक्रामक निगरानी, जबरदस्ती मजदूरी कराना और उइगर सांस्कृतिक स्थलों को तोड़ने के अब ढेरो प्रमाण मौजूद हैं।"
आगे कहा गया है, "दुनिया इन अत्याचारों के सामने चुप नहीं रह सकती। हमारे देश के ऊपर किसी राष्ट्रीयता, जातीयता, नस्लीय या धार्मिक समूह को पूरी तरह या आंशिक रूप से नष्ट होने से बचाने का दायित्व है।” एसोसिएट प्रेस की सोमवार को छपी रिपोर्ट के मुताबिक शिनजियांग में औरतों को गर्भधारण की सीमा पार करने को लेकर जुर्माना और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है।