फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: रात के अंधेरे में ही क्यों दिखते हैं भूत-प्रेत? यहां जानिए इसके पीछे का रहस्य

Mon, 07 Apr 2025 06:50 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Ajab-Gajab: भूत प्रेत और आत्माओं के रहस्य से अब तक पर्दा नहीं उठ पाया है। वहीं देश दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जो इस बात का दावा करते हैं कि उन्होंने भूतों को देखा है। पैरानॉर्मल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मरे हुए इंसान की आत्मा उसके शरीर के खत्म होने के बाद भी जिंदा रहती है।
विज्ञापन
1 of 7
रात के अंधेरे में ही क्यों दिखते हैं भूत-प्रेत? - फोटो : Adobe Stock
Ajab-Gajab: दुनियाभर में भूत-प्रेत को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है। दुनिया में कई लोग भूत-प्रेत पर विश्वास करते हैं। दुनिया की कई संस्कृतियों में आत्माओं और मृत्यु के साथ ही दूसरी दुनिया में रहने वाले लोगों पर भरोसा किया जाता है। बहुत लोगों को भूतों की कहानियां पढ़ना और भूतों पर बनी फिल्में देखना पसंद है। इनसे जुड़ी कई कहानियां पढ़ने और सुनने को भी मिलती हैं। 

कुछ लोगों का मानना है कि जिस प्रकार भगवान होते हैं, उसी तरह भूत प्रेत भी होते हैं। भूत-प्रेत के होने के कोई सबूत नहीं हैं, लेकिन इनके होने के दाव किए जाते हैं। इस तरह के कई मामले सामने आते हैं, लेकिन इसकी व्याख्या नहीं की जा सकती है। दुनिया में कई हैरान करने वाली घटनाएं होती हैं। कभी-कभी कुछ ऐसा होता है जिस पर यकीन नहीं होता है। उदाहरण के लिए दरवाजे का अपने आप बंद हो जाना है या किसी के शरीर में किसी का प्रवेश कर जाना है। इन बातों का समझना बेहद मुश्किल होता है। 
 
विज्ञापन

2 of 7
रात के अंधेरे में ही क्यों दिखते हैं भूत-प्रेत? - फोटो : Adobe Stock
हालांकि, भूत प्रेत और आत्माओं के रहस्य से अब तक पर्दा नहीं उठ पाया है। वहीं देश दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जो इस बात का दावा करते हैं कि उन्होंने भूतों को देखा है। पैरानॉर्मल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मरे हुए इंसान की आत्मा उसके शरीर के खत्म होने के बाद भी जिंदा रहती है। यही आत्मा अपने अस्तित्व को अजीबोगरीब ढंग से व्यक्त करने की कोशिश करती है। इसे ही भूत-प्रेत कहा जाता है।  
 
विज्ञापन

3 of 7
रात के अंधेरे में ही क्यों दिखते हैं भूत-प्रेत? - फोटो : Adobe Stock
हम में से कई लोग जब रात के समय अंधेरे में होते हैं, तो ये महसूस होता है कि कोई हमे देख रहा है। वहीं जिन लोगों ने भूतों को देखने का दावा किया है, उनमें से ज्यादातर लोगों ने उन्हें रात के समय में ही देखा है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर भूत-प्रेत रात के समय में ही क्यों दिखते हैं? दिन के समय में वे क्यों नहीं दिखते? आज हम इसी रहस्य के बारे में जानेंगे। 
 

4 of 7
रात के अंधेरे में ही क्यों दिखते हैं भूत-प्रेत? - फोटो : Adobe Stock
भूत प्रेत को लेकर विभिन्न मान्यताएं और दृष्टिकोण हैं। भूतों पर यकीन करने वाले लोगों की मानें तो जिन लोगों की कोई महत्वपूर्ण इच्छा पूरी नहीं हो पाती या उनकी असमय मृत्यु होती है। वही लोग भूत बनकर भटकते हैं।

Mars Viral Video: मंगल ग्रह पर आखिर ऐसा क्या दिखा? नासा के नए वीडियो को देखकर लोग हैरान
विज्ञापन

5 of 7
रात के अंधेरे में ही क्यों दिखते हैं भूत-प्रेत? - फोटो : Adobe Stock
लंबे समय से कई पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर रहस्यमय स्थानों पर जाकर भूत प्रेतों की तफ्तीश करते आ रहे हैं। हालांकि गौर करने वाली बात ये है कि जितने भी पैरानॉर्मल एक्सपर्ट होते हैं। वे रात के समय ही प्रेत आत्माओं की तलाश में क्यों निकलते हैं?

Viral: बेंगलुरु में 1.8 करोड़ कमाता है यह इंजीनियर, फिर भी कम पड़ जाता है पैसा, बताया- कैसे हो जाते हैं खर्च
विज्ञापन

6 of 7
रात के अंधेरे में ही क्यों दिखते हैं भूत-प्रेत? - फोटो : Adobe Stock
बता दें कि अभी तक जितने भी लोगों ने भूत प्रेत देखने का दावा किया है। उन्होंने उन्हें रात के समय में ही देखा है। दिन के समय उनका प्रभाव क्यों कम हो जाता है? इसके पीछे की वजह को लेकर पैरानॉर्मल एक्सपर्ट्स ने एक थ्योरी दी है। उनके मुताबिक भूत-प्रेत रात के समय इसलिए दिखते हैं, क्योंकि उस दौरान काफी शांति होती है।


Zara Hatke: यहां पर घर के बाहर लोग नींबू मिर्ची नहीं टांगते हैं ऐसी चीज, जानकर सौ बार सोचेंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रात के अंधेरे में ही क्यों दिखते हैं भूत-प्रेत? - फोटो : Adobe Stock
रात के वक्त इलेक्ट्रॉनिक डिस्टरबेंस भी काफी कम होता है। पैरानॉर्मल एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि दिन के समय अत्यधिक इलेक्ट्रॉनिक डिस्टरबेंस भूतों की ऊर्जा को डिस्टर्ब कर देती है। यही एक बड़ा कारण है, जिसके चलते भूत प्रेत रात के समय सक्रिय होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें