Why Do Babies Cry When They Are Born: जन्म का वह पहला पल, जब एक नई जिंदगी इस दुनिया में कदम रखती है, हमेशा भावनाओं से भरा होता है। डिलीवरी रूम में जैसे ही बच्चा जन्म लेता है, एक तेज सी आवाज गूंजती है, उसकी पहली रुलाई। यह दृश्य इतना आम है कि हमने इसे सामान्य मान लिया है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हर नवजात जन्म लेते ही रोता क्यों है? आखिर कोई बच्चा मुस्कुराते हुए या बिल्कुल शांत क्यों नहीं आता?
दरअसल, यह रुलाई किसी दर्द या भावना का परिणाम नहीं होती, बल्कि जीवन की शुरुआत का संकेत होती है। मां के गर्भ में लगभग नौ महीने तक बच्चा एक सुरक्षित और नियंत्रित वातावरण में रहता है, जहां वह एमनियॉटिक फ्लुइड से घिरा होता है। इस दौरान उसके फेफड़े हवा नहीं, बल्कि तरल से भरे होते हैं और वह स्वतंत्र रूप से सांस नहीं लेता।