Asteroid 2026 JH2: आसमान हमेशा शांत दिखता है, लेकिन इसके भीतर लगातार हलचल जारी रहती है। कभी टूटते तारे, कभी उल्कापिंड और कभी-कभी ऐसे विशाल पत्थर, जो पृथ्वी के बेहद करीब आ जाते हैं। अब एक बार फिर अंतरिक्ष से जुड़ी ऐसी ही खबर सामने आई है, जिसने लोगों की जिज्ञासा और चिंता दोनों बढ़ा दी है।
दरअसल, अगले हफ्ते एक बड़ा एस्टेरॉयड पृथ्वी के करीब से गुजरने वाला है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगर इस तरह की कोई वस्तु पृथ्वी से टकरा जाए, तो इसका असर बेहद विनाशकारी हो सकता है। यह इतना शक्तिशाली हो सकता है कि किसी पूरे शहर को तबाह कर दे। हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल इसके टकराने की संभावना नहीं जताई गई है।