समुद्र में रहने वाले ऐसे कई जीव हैं, जो तैरते समय अक्सर गोलाकार दिशा में घूमते रहते हैं। ऐसी गतिविधि खासतौर पर बड़े जीव जैसे शार्क, व्हेल, पेंग्विंन्स और कछुए में ज्यादा देखने को मिलती है। बता दें कि वैज्ञानिकों के लिए काफी लंबे समय से यह अनसुलझी पहेली बनी हुई थी कि ये जीव गोल-गोल क्यों तैरते हैं? हाल ही में हुए एक शोध में शोधकर्ताओं ने इसका कारण जानने का प्रयास किया है।