फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crocodiles: भयंकर दांत होने के बाद भी शिकार को बिना चबाए ही क्यों निगल जाता है मगरमच्छ? जानें दिलचस्प वजह

Fri, 15 Jul 2022 11:38 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
मगरमच्छ अपने शिकार को क्यों नहीं चबाता? - फोटो : istock
Crocodiles Do Not Eat Food: रेंगने वाले जीवों में सबसे खतरनाक माना जाने वाला जानवर मगरमच्छ ही है, जो एक झटके में किसी इंसान को भी मारकर निगल सकता है। पानी में रहने वाला सबसे खतरनाक शिकारी मगरमच्छ अपने शिकार को देखते ही इतनी चालाकी और तेजी शिकार की ओर लपकता है, कि उसका बचना नामुमकिन होता है। मगरमच्छ के खूंखार और नुकीले दांतों को देखकर किसी की भी रूह कांप जाती है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि, मगरमच्छ अपने दांतों से अपना शिकार दबोचता जरूर है, लेकिन वो इसके बाद अपने दांत का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करता, बल्कि वह अपने शिकार को साबुत ही निगल जाता है। दरअसल, मगरमच्छ अपने शिकार को पकड़ने के लिए तो दांतों और जबड़ों की मदद लेता है। लेकिन इसके बाद वह सीधा शिकार को हलक से नीचे उतार लेता है। वह अन्य दांत वाले जानवरों की तरह अपने शिकार को चबा-चबाकर नहीं खाता। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
मगरमच्छ अपने शिकार को क्यों नहीं चबाता? - फोटो : istock
अगर आप ये सोच रहे हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है, तो आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं आज हम आपके इसके पीछे के कारण के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, मगरमच्छ के दांत खाने के काम नहीं आते हैं। वह केवल उसके जबड़े को मजबूत बनाते हैं, कि किसी भी शिकार का वहां फंसने के बाद बच निकलना नामुमकिन हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 7
मगरमच्छ अपने शिकार को क्यों नहीं चबाता? - फोटो : istock
शिकार को क्यों नहीं चबाता मगरमच्छ? 
इस खूंखार जानवर के मुंह में काफी भयानक दांत होते हैं, लेकिन उनकी संरचना यानी बनावट ऐसी होती है, जिसको वह केवल शिकार को दबोचने में इस्तेमाल कर सकता है। हालांकि इन दांतों से वह शिकार को चबाकर नहीं खा सकता।

4 of 7
मगरमच्छ अपने शिकार को क्यों नहीं चबाता? - फोटो : istock
असल में यही वजह है कि वे शिकार को दबाने के बाद सीधा निगल जाते हैं। इसके अलावा एक और बात जानकर आपको हैरानी होगी कि मगरमच्छ के चार पेट होते हैं। जी हां, यहां वह शिकार को तोड़-मरोड़कर पहुंचाता है। 
विज्ञापन

5 of 7
मगरमच्छ अपने शिकार को क्यों नहीं चबाता? - फोटो : istock
दरअसल, मगरमच्छ के पेट में अन्य जानवरों की तुलना में कहीं अधिक मात्रा में गैस्ट्रिक एसिड मौजूद होता है। ये बिना चबाए हुए खाने को पचाने का काम करता है। मियामी साइंस म्यूजियम के एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऑस्ट्रिच की तरह मगरमच्छ भी छोटे-छोटे कंकड़ और पत्थर खा जाता है, जो पेट में खाने को अच्छी तरह से ग्राइंड करता है।  
विज्ञापन

6 of 7
मगरमच्छ अपने शिकार को क्यों नहीं चबाता? - फोटो : istock
विशेषज्ञों का कहना कि जब मगरमच्छ कोई बड़ा शिकार कर लेता है, तो उसे अगले कुछ दिन तक कुछ खाने की जरूरत नहीं होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि बड़ा शिकार उसके पेट में धीरे-धीरे पचने में करीब 10 दिन का समय लेता है। इस दौरान वह शांत बैठ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मगरमच्छ अपने शिकार को क्यों नहीं चबाता? - फोटो : istock
आपको बता दें एक मादा मगरमच्छ एक बार में करीब 12-48 अंडे देती है। इन्हें हैच करने में 55-100 दिन का समय लगता है। वहीं मगरमच्छ की जिंदगी इनकी प्रजाति पर निर्भर करती है। कुछ मगरमच्छ 40 साल तो कुछ 80 साल तक जिंदा रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें