Crocodile Tears: आप सभी बचपन से कई मुहावरे और कहावतें सुनते आ रहे होंगे, लेकिन ज्यादातर लोगों को इसके पीछे की वजह नहीं पता होगी। कुछ कहावतें इतनी फेमस हैं जिनका लोग आए दिन इस्तेमाल करते हैं। हम किसी को कहते हैं कि घड़ियाली आंसू (Crocodile Tears) बहाना बंद करो। लेकिन क्या घड़ियाल और मगरमच्छ के आंसू झूठे होते हैं? आखिर झूठे आंसू बहाने के लिए उनका ही नाम क्यों लिया जाता है। क्या वो हमेशा झूठे आंसू बहाते हैं या इस कहावत के पीछे कोई वजह है।
किसी के झूठे आंसुओं के लिए घड़ियाली आंसू बहाना कहावत का लोग इस्तेमाल करते हैं। हर इंसान दुखी होने पर रोता है, लेकिन सबसे ज्यादा मगरमच्छ और घड़ियाल के आंसू फेमस हैं। अब इसको लेकर वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च किया है जिसमें कई बातें सामने निकलकर आई हैं। आइए जानते हैं कि आखिर घड़ियाली आंसू बहाने के पीछे की वजह क्या है?