गर्मियों के सीजन में एसी वाला कमरा काफी आरामदायक होता है। ये ना केवल हमें बाहर की भीषण गर्मी से राहत देता है बल्कि शरीर को अत्याधिक गर्म होने से भी बचाता है। जब भी कभी हम कहीं बाहर से गर्मी में पसीने से तरबतर होकर एसी वाले कमरे में आते हैं, तो काफी सुकून मिलता है। वहीं दूसरी तरफ क्या कभी आपने सोचा है कि एसी अक्सर दीवार के ऊपर की तरफ ही क्यों लगे होते हैं? एसी को नीचे भी इंस्टॉल किया जा सकता है, पर हमेशा उसे ऊपर ही क्यों लगाया जाता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको बताने वाले हैं कि एसी को ऊपर की तरफ क्यों लगाया जाता है? और इसके पीछे का क्या कारण है? एसी को रूम में ऊपर की तरफ लगाने का एक साइंटिफिक कारण है। उसे ऊपर इसलिए लगाया जाता है ताकि कमरे के भीतर कूलिंग बनी रहे। इसी को ध्यान में रखकर इंजीनियर उसे दीवार के ऊपर इंस्टॉल करते हैं।