चंगेज खान
मंगोलिया की उलानबटोर यूनिवर्सिटी के डॉ. दीमाजाव एर्देनबटार 2001 से जिंगनू राजाओं की कब्रगाहों की खुदाई कर उनके बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। माना जाता है कि जिंगनू राजा मंगोलों के ही पूर्वज थे। खुद चंगेज खान ने भी इस बात का जिक्र किया था। लिहाजा इन राजाओं की कब्रगाहों से ही अंदाजा लगने की कोशिश की जा रही है कि चंगेज खान का मकबरा भी उनके मकबरों जैसा ही होगा। जिंगनू राजाओं की कब्रें जमीन से करीब 20 मीटर गहराई पर एक बड़े कमरेनुमा हैं, जिसमें बहुत-सी कीमती चीजें भी रखी गई हैं। इनमें चीनी रथ, कीमती धातुएं, रोम से लाई गई कांच की बहुत-सी चीजें शामिल हैं। माना जाता है कि चंगेज खान की कब्र भी ऐसी ही कीमती चीजों से लबरेज होगी जो उसने अपने शासनकाल में जमा की होंगी।