फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wishing Well: इस देश में मिला हजारों साल पुराना कुआं, लोगों की हर इच्छा कर देता था पूरी

Thu, 19 Jan 2023 10:12 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इस देश में मिला हजारों साल पुराना कुआं - फोटो : Twitter @FelixRuizH
Wishing Well: पुरातत्वविद आए दिन नई-नई खोज करते हैं। कई बार यह खोज बेहद हैरान करने वाली होती हैं जिस पर यकीन करना मुश्किल होता है। अब इस बीच पुरातत्वविदों ने एक लकड़ी के कुएं की खोज की है। यह कुआं जर्मनी के बवेरिया में मिला है जो कांस्य युग का है। यह कुआं कोई साधारण कुआ नहीं है। जर्मनी में पुरातत्वविदों द्वारा खोजा गया कुआं इच्छा पूरी करने वाला कुआं (wishing well) है। यह करीब तीन हजार साल पुराना है। इस कुएं में 100 से भी अधिक प्राचीन कलाकृतियां मिली हैं। 

कई बार आपने सुना होगा कि कुओं और नदियों में सिक्के डालकर मन्नत मांगते हैं। भारत में मान्यता है कि नदियों, तालाबों या कुओं में सिक्का डालकर मन्नत मांगने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। बवेरिया में भी रीति-रिवाज की वजह से इस कुएं का निर्माण किया गया था। आइए जानते हैं मनाकामना पूरी करने वाले इस लकड़ी के कुएं के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
इस देश में मिला हजारों साल पुराना कुआं - फोटो : The Bavarian State Office for Monument Protection
पुरातत्वविदों को इस कुएं में कई कलाकृतियां मिली हैं जिनमें 70 से अधिक संरक्षित मिट्टी के बर्तन, कई सजावटी कटोरे, कप और बर्तन शामिल हैं। यह रोजमर्रा के लिए इस्तेमाल की जाने वाले बर्तन नहीं हैं, बल्कि इनका इस्तेमाल किसी खास मौके पर किया जाता था। इसके साथ ही पुरातत्वविदों ने कुएं से दो दर्जन से अधिक कांसे से बनी कपड़ों की पिन, एक कंगन, चार अम्बर मोती, दो धातु के स्पाइरल, एक जानवर का दांत और एक लकड़ी का स्कूप निकाला है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
इस देश में मिला हजारों साल पुराना कुआं - फोटो : The Bavarian State Office for Monument Protection
एक पुरातत्वविद् जोचेन हैबरस्ट्रोह (Jochen Haberstroh) ने बताया कि 3,000 से से भी ज्यादा सालों तक टिका रहने वाला कुआं बहुत दुर्लभ है। जोचेन हैबरस्ट्रोह बवेरियन स्टेट ऑफिस फॉर मॉन्यूमेंट कंजर्वेशन में पुरातत्वविद् के तौर पर काम करते हैं। जोचेन का कहना है कि कुएं में लगी लकड़ियों की दीवारें जमीन पर पूरी तरह से संरक्षित हैं। यह दीवारें ग्राउंड वाटर से नाम मात्र ही भीग पाई हैं। इसकी वजह से कुएं में मिलने वाली कलाकृतियां सुरक्षित हैं। 
 

4 of 5
इस देश में मिला हजारों साल पुराना कुआं - फोटो : iStock
उन्होंने बताया कि अब इनकी बेहद बारीकी से जांच हो रही है। जोचेन ने बताया कि संभावना है कि इन सामानों से हम उस दौर के लोगों के दैनिक जीवन को समझ सकते हैं। संरक्षित कलाकृतियों के आधार पर शोधकर्ताओं मानते हैं कि ग्रामीणों ने अपनी मान्यताओं की वजह से इन वस्तुएं को कुएं में नीचे रखा होगा, न कि ऊपर से फेंका होगा। जैसा आमतौर देखा जाता है कि सिक्के को ऊपर से फेंका जाता है। 


Suicide Plant: ये है दुनिया का सबसे जहराली पौधा, छूने पर आत्महत्या के लिए कर देता है मजबूर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस देश में मिला हजारों साल पुराना कुआं - फोटो : iStock
शोधकर्ताओं का कहना है कि अच्छी फसल के लिए वह इन सामानों को कुएं के अंदर रखते होंगे। जहां कुआं खोजा गया है उस स्थान पर एक डिस्ट्रिब्यूशन सेंटर का निर्माण किया जाना था जिसकी दिसंबर में वहां पर खुदाई की गई थी। पुरातत्वविदों ने साल 2021 से कांस्य युग और शुरुआती मध्य युग की 13,500 से ज्यादा कलाकृतियों को खोजा है। इस कुएं में मिले सामानों का अध्ययन बवेरियन स्टेट ऑफिस फॉर मॉन्यूमेंट कंजर्वेशन के शोधकर्ता कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें