फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: क्यों ट्रेन की छत पर लगे होते हैं गोल ढक्कन? आखिर क्या होता है इनका काम

Mon, 01 May 2023 03:14 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
What are round shaped lids installed on roofs of trains - फोटो : iStock
Indian Railways: भारतीय रेल से हर दिन लाखों लोग यात्रा करते हैं। भारतीय रेल से यात्रा करना सस्ता और आरामदायक है, जिसकी वजह से इसे देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। भारतीय रेलवे दुनिया में चौथा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। भारत में रेलवे स्टेशन की कुल संख्या करीब 8000 है। आपने भी यात्रा करते समय सभी ट्रेन कोच के ऊपर लगे ढक्कन देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर इन्हें क्यों लगाया जाता है? 

हो सकता है अधिकतर लोगों को इस सवाल का जवाब नहीं पता हो। आइए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर ट्रेन के कोच के ऊपर ढक्कन क्यों लगाए जाते हैं? ट्रेन के कोच पर लगे इन गोल ढक्कन को वेंटिलेटर कहा जाता है। ट्रेन से गर्मी को बाहर निकालने के लिए कोच में खास व्यव्सथा की जाती है, क्योंकि ट्रेन में हर दिन भारी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
What are round shaped lids installed on roofs of trains - फोटो : Istock
ट्रेन में ज्यादा लोगों के यात्रा करने की वजह कोच खचाखच भरे होते हैं। कभी कभी तो सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यह रूफ वेंटिलेटर उमस और गर्मी को बाहर निकालते हैं। 





 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways started Rail wire Saathi Kiosk service - फोटो : Istock
यात्रा करते समय आपने ट्रेन में देखा होगा कि अंदर छत पर जालियां लगाई गई होती हैं। किसी कोच में जालियों के स्थान पर गोल-गोल छेद बने होते हैं। ट्रेन कोच के ऊपर लगी प्लेटों से यह जुड़ी होती हैं। इनके माध्यम से ट्रेन की गर्मी या हवा पास होती है। हमेशा गर्म हवाएं ऊपर की ओर उठती हैं। 


Time Traveller: टाइम ट्रवैलर का खौफनाक दावा, धरती पर जल्द आने वाली है तबाही, जाएंगी हजारों जानें

4 of 5
What are round shaped lids installed on roofs of trains - फोटो : Pixabay
कोच के भीतर बने छेद या जाली से रूफ वेंटिलेटर के रास्ते गर्म हवाएं बाहर निकल जाती हैं। रूफ वेंटिलेटर के ऊपर से गोल या अन्य आकार की प्लेटे्स लगाई जाती हैं, जो दूर से देखन पर ढक्कन की तरह दिखाई देती हैं। इन प्लेट्स को रूफ वेंटिलेटर के माध्यम से गर्म हवा को ट्रेन कोच से बाहर निकालने के लिए लगाया जाता है।

Viral Video: क्या हुआ शादी की पहली रात? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बेडरूम का वीडियो, पति की तारीफ कर रहे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
What are round shaped lids installed on roofs of trains - फोटो : Pixabay
अब आपके मन में सवाव खड़ा हो रहा होगा कि ट्रेन के अंदर से उमस खिड़कियों से क्यों बाहर नहीं निकलती हैं? दरअसल उमस एक तरह की गर्म हवा होती है, जो ठंडी हवा से हल्की होती है। इसकी वजह से वह हमेशा ऊपर उठती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें