फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: समुद्र किनारे दिखी इतनी बड़ी व्हेल शार्क, सेल्फी लेने के लिए मची होड़

Fri, 25 Feb 2022 07:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
समुद्र किनारे दिखी इतनी बड़ी व्हेल शार्क - फोटो : Pixabay
समुद्र के किनारे अक्सर अजीबोगरीब जीव देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार व्हेल शार्क नजर आई है। यह व्हेल शार्क आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में समुद्र किनारे देखी गई है। जिले के  वज्रपुकोट्टुरु क्षेत्र के पास समुद्र में व्हेल शार्क दिखने के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, यह व्हेल करीब 15 फीट लंबी थी। 

समुद्र किनारे व्हेल शार्क के दिखने के बाद लोग सेल्फी लेने लगे, लेकिन कुछ देर बाद व्हेल शार्क समुद्र में लौट गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहली बार इतनी बड़ी व्हेल शार्क को देखा है। इससे पहले विशाखापत्तनम के तांताडी समुद्र तट पर मछुआरे की जाल में सबसे बड़ी व्हेल शार्क फंस गई थी। इसके बाद मछुआरों ने 50 फीट लंबी व्हेल शार्क को समुद्र में छोड़ दिया था। जिला अधिकारी अनंत शंकर ने बताया था कि वन विभाग ने इस शार्क व्हेल को समुद्र में वापस छोड़ दिया था। 
विज्ञापन

2 of 4
समुद्र किनारे दिखी इतनी बड़ी व्हेल शार्क - फोटो : iStock
अनंत कुमार ने जानकारी दी थी कि यह एक व्हेल शार्क है जो दुनिया की सबसे बड़ी मछली है। उन्होंने बताया कि यह एक संकटग्रस्त मछली है। यह दिसंबर 2021 में मछुआरों की जाल में फंसी थी। 
विज्ञापन

3 of 4
समुद्र किनारे दिखी इतनी बड़ी व्हेल शार्क - फोटो : iStock
ओडिशा में मार्च 2021 में दो बार व्हेल शार्क को बचाया गया था। मछुआरों ने व्हेल शार्क को बचाने का काम किया था। ओडिशा तट कछुए, व्हेल और शार्क जैसे समुद्री जीवों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। 
विज्ञापन

4 of 4
समुद्र किनारे दिखी इतनी बड़ी व्हेल शार्क - फोटो : iStock

सबसे बड़ी मछली

दुनिया की डॉटेड व्हेल शार्क सबसे बड़ी मछली है। मछली पकड़ने की भाषा में ‘जेंटल जाइंट’ कही जाने वाली व्हेल शार्क वन्य जीवन (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षित प्रजाति है। नेचर्स की रेड लिस्ट में संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय संघ में भी शामिल है।  व्हेल शार्क दूसरी शार्क की तरह मांस नहीं खाती है। व्हेल शार्क समुद्री जल को छानकर छोटे प्लवकों को खाती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें