फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दौरान स्टेज पर लैपटॉप से ऑफिस का काम करती दिखी दुल्हन, तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

Wed, 08 Jul 2020 09:09 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शादी का वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस महामारी के कारण आज के समय में ज्यादातर लोग घर से ही ऑफिस का काम कर रहे हैं। हालांकि, वर्क फ्रॉम होम के दौरान एक फायदा ये भी है कि आप अपने जरूरत के हिसाब से घर के अन्य काम को भी आसानी से कर सकते हैं। काम के बीच में 10 मिनट का ब्रेक लेकर बैंक के काम को निपटा सकते हैं या फिर झटपट कुछ खाने की चीज तैयार कर सकते हैं। लेकिन आपने कभी ऐसा सोचा था कि लंच ब्रेक के दौरान शादी भी की जा सकती है? आपको यह बात थोड़ी अजीब जरूर लग रही होगी। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन शादी के स्टेज पर लैपटॉप से काम करते हुए नजर आ रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शादी का वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
शादी के स्टेज पर लैपटॉप में काम करते हुए दुल्हन का यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन एक हाथ से लैपटॉप पर काम कर रही है, तो वहीं दूसरे हाथ में उसने मोबाइल लिया हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि लड़कि को कोई फोन पर इंस्ट्रक्शन दे रहा हो और वो लैपटॉप पर उसे फॉलो कर रही है।
विज्ञापन

3 of 5
शादी का वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
दुल्हन को स्टेज पर इस तरह से काम करते देख सोशल मीडिया यूजर्स काफी हैरान हैं। बता दें कि दिनेश जोशी नामक शख्स ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए दिनेश ने कैप्शन में लिखा है कि अगर आपको लगता है कि आप काम के दबाव में हैं तो इस वीडियो को देखिए।
 

4 of 5
शादी का वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने कहा कि रिश्तेदारों को नकली गले लगाने और मुस्कुराने की जगह ये काम करना एक अच्छा आइडिया है। वहीं अन्य यूजर ने कहा कि ये दुल्हन नाटक कर रही है। तभी तो इतने शोरगुल के माहौल में फोन सुन पा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शादी का वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस महामारी ने लोगों के काम करने के तरीके को काफी हद तक बदल दिया है। इस समय अधिकांश कंपनियां अपने कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम करवा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें