फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के सबसे दुर्गम स्थान पर बने घर, कोई घिरा है लावे के बीच तो कोई बना है मौत के किनारे पर

Thu, 30 Aug 2018 04:34 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
p
आम तौर पर लोग रहने के लिए जब कभी घर तलाशते हैं तो वे सबसे पहले घर के आसपास मिलने वाली सुविधाओं को देखते हैं। जैसे बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन, अस्पताल इत्यादि। लेकिन इस धरती पर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आरामदायक माहौल की खोज में कुछ ऐसे आश्रय तलाशते हैं, जहां सुविधाओं की परवाह छोड़ दी जाती है। 

बता दें, ऐसे घर आपको प्रकृति की गोद में ही देखने को मिलेंगे। ये अजीब जरूर है लेकिन असल में जिदंगी का चरम सुख ऐसे आश्रय में मिलता है। ऐसे आवास अपनी इन्हीं विशिष्टताओं के चलते विशेष आकर्षण का केंद्र भी बन जाते हैं। दुनिया जब ऐसे घरों की तस्वीरें देखती है तो इनकी सुंदरता पर मंत्र मुग्ध हो जाती है। तब लोगों के मन में एक ही ख्याल आता है कि काश मेरा भी एक ऐसा घर होता। लेकिन कई बार ये घर इतने दुर्गम स्थान पर बने होते हैं कि आम लोगों का इन तक पहुंच पाना लगभग नामुमकिन सा लगने लगता है। 
विज्ञापन

2 of 6
d
1. हैंगिंग मठ (चीन)
ऐसी मोनेस्ट्री (मठ) आपने शायद ही पहले कभी देखी होगी। ये पहली ऐसी अनोखी मोनेस्ट्री है जो इतने अनोखे ढंग से बनाई गई है। दिन हो या रात... आप जब कभी इस मोनेस्ट्री को देखेंगे तो लगने लगेगा कि यह पहाड़ से लटक रही है। यह ऐतिहासिक इमारत 1500 साल पहले से अस्तित्व में है। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि ये अद्भुत मठ चीन के शांक्सी प्रांत के दातोंग शहर में स्थित है। यह जमीन से लगभग 75 मीटर ऊंचाई वाली चट्टान से जुड़ा हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 6
d
2. कलापाना (हवाई)
आपने शायद ही कभी ऐसा घर देखा होगा जो इतने दुर्गम स्थान पर बना हो। बता दें यह निवास ऐसे स्थान पर है जहां लावा बहता है। जी हां, इसलिए घर को ऐसे स्तंभों पर बनाया गया है जो लावा से बचा रहा। हवाई के कालापाना शहर में 1986 में बड़े ज्वालामुखीय विस्फोट के बाद से सरकार ने लोगों को यहां से दूर रखने के लिए इस क्षेत्र में प्रतिबंध लगा दिया। हैरानी की बात ये है कि आज भी यहां 35 परिवार रह रहे हैं। इनके घरों के नीचे से लावा बहकर निकलता है। 

4 of 6
d
3. मेटोरोआ मठ (ग्रीस) 
इस मठ को देखकर आप भी आश्चर्यचकित रह जाएंगे। इसके पीछे वजह है इसका स्थान। जी हां, यह मठ एक विशाल चट्टान पर बना हुआ है। जबकि इस मठ की दीवारों के बाद सीधे गहरी खाई है। इसकी तस्वीर देखकर ही आपको यह समझ में आ जाएगा कि ये मठ कितनी मुश्किलों से बनाया गया होगा। यह मठ पहाड़ पर बना सबसे खतरनाक मठ है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
d
4. कंदोवान (ईरान)
इस शहर को चींटियों के शहर के रूप में जाना जाता है। यह अनूठी आवासीय इमारत ईरान में स्थित है। दरअसल, यहां लोग ऐसे घरों में रहते हैं जैसे चींटियां रहती हैं। जी हां, यह शहर चट्टानों बने घर के लिए जाना जाता है। ये आवास अपने आप में बेहद खास हैं। आप देख सकते हैं कि यहां चींटियों की भांति लोगों ने चट्टानों में घर बनाया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
d
5. कोरोवाई ट्री हाउस (इंडोनेशिया)
यह पेड़ के ऊपर बना एक घर है। जो जमीन की सतह से लगभग 5 से 7 मीटर ऊपर है। यूं तो यह घर बेहद खतरनाक स्थान पर बना है। आंधी तूफान आने पर इस घर की क्या हालत होगी यह देखकर ही समझा जा सकता है। यह सच है कि ये घर इंडोनेशिया में है जो पश्चिम पापुआ में है। पूर्वी इंडोनेशिया में जनजाति के बीच युद्ध के दौरान सुरक्षा के लिहाज से इस घर को बनाया गया है। karowoi जनजाति ने इस घर का निर्माण किया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें