भूतों को लेकर बहुत कंफ्यूजन है। विज्ञान कहता है कि भूत जैसी कोई चीज नहीं होती तो वहीं लोगों की तमाम ऐसी कहानियां मिल जाएंगी जो आपको भूतों पर यकीन करने पर मजबूर कर देंगी। हम भी इस पर ज्यादा विमर्श की बातें नहीं करते हैं, आपको दुनिया भर के लोगों के एक्सपीरियंस के मुताबिक कुछ भूतिया महल के बारे में बता रहे हैं। कहते हैं इन सात महलों में आत्माओं का वास है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस लिस्ट में एक नाम, भारत के भी महल का है।