फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है दुनिया का सबसे मोटा BABY, उम्र महज 10 महीने और वजन 10 साल के बच्चे के बराबर

Tue, 14 Nov 2017 09:59 AM IST
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
विज्ञापन
1 of 5
worlds largest baby luis manuel
लुई मैनुअल नाम का 10 महीने का बच्चा इन दिनों खासा चर्चा में है। दरअसल, ये बच्चा दुनिया का सबसे मोटा  BABY बताया जा रहा है। इसकी उम्र महज 10 महीने ही है, लेकिन वजन एक 10 साल के बच्चे के बराबर है।  

 
विज्ञापन

2 of 5
worlds largest baby luis manuel
जब आप इसका वजन जानेंगे तो हैरान रह जाएंगें। द सन की रिपोर्ट की मुताबिक 10 महीने के लुई मैनुअल का वजन 30 किलो है। हालांकि इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है लेकिन लुई संभवत: दुनिया का सबसे मोटा बच्चा है। मेक्सिको का इस बच्चे का जन्म नौ साल की उम्र में भी 30 किलो ही था। इसे हमेशा कुछ न कुछ खाने के लिए चाहिए। 

 
विज्ञापन

3 of 5
worlds largest baby luis manuel
डॉक्टर बताते हैं कि लुई को प्रेडर-विली सिंड्रोम की बीमारी है। इस जेनेटिक बीमारी से पीड़ित होने पर लगातार भूख लगती है। इसलिए वह हमेशा कुछ न कुछ खाने के लिए मांगता रहता है। इस बीमारी की वजह से उसके माता-पिता और परिजन परेशान हैं। यह गरीब परिवार बच्चे के इलाज के लिए चंदा जुटा रहा है।

 

4 of 5
worlds largest baby luis manuel
जन्म के समय मैनुअल का वजन साढ़े तीन किलोग्राम था, जिसे स्वस्थ बच्चा कहा जाएगा। लेकिन इसके बाद उसका वजन तेजी से बढ़ने लगा। एक महीने की उम्र में उसे दो साल के बच्चे के कपड़े पहनाने पड़ते थे। लुई का इलाज का खर्चा ज्यादा है। उसे महंगे हॉरमोन इंजेक्शन लगाने पड़ेंगे। ऐसे एक इंजेक्शन की कीमत 40 हजार रुपये से ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
worlds largest baby luis manuel
देखें वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें