फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के 7 ऐसे कारनामे, जिन्हें देखते ही दिल दहल जाए, इसलिए वर्ल्ड रिकॉर्ड कहलाए

Tue, 26 Jun 2018 03:23 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
दुनिया के 7 ऐसे अजीबोगरीब वर्ल्ड रिकॉर्ड जिनके बारे में सुनते ही आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे। आपने कभी सोचा भी नहीं होगा कि लोग इस तरह का काम करके भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं। जी हां, ये बिलकुल सच है और दुनियाभर के कई लोगों ने इसे साबित करके भी दिखाया है। वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं कर जाते...आइए देखते हैं...

मुंह में रखे सेब को कटर से कटाना
यह रिकॉर्ड लंदन के रहने वाले कलाकार जॉनी स्ट्रेंज ने पूरा किया है। उन्होंने अक्टूबर 2013 में मुंह में सेब रखकर कटर से एक मिनट में आठ सेब काटने का रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन

2 of 7
त्वचा को खींचना
ब्रिटिश शख्स गैरी टर्नर अपनी एक दुर्लभ बीमारी एहलर्स-डैनलोस सिंड्रोम के कारण अपने पेट की त्वचा को 15.875 सेंटीमीटर तक खींच सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
शरीर पर सबसे ज्यादा छेद
इलेन डेविडसन ने जनवरी 1997 में अपनी त्वचा पर पहली बार छेद किया था। 8 जून 2006 तक उनके शरीर पर 4225 बार छेद किए जा चुके हैं। उन्होंने ऐसा करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है।

4 of 7
सबसे लंबी दूरी
लक्समबर्ग से जार्ज क्रिश्चियन ने 38 फुट और 8 इंच का अंतर एक 11.79 किलोग्राम का टेबल और उस पर बैठी एक 49.9 किलो की महिला को केवल अपने मुंह के सहारे उठाकर पार किया। यह रिकॉर्ड 9 फरवरी 2008 को बनाया गया था।
विज्ञापन

5 of 7
नाक के अंदर और मुंह के बाहर से सबसे लंबा तार निकालना
लास वेगास के रहने वाले एंड्रयू स्टैंटन ने मार्च 2012 में 3.63 मीटर लंबे तार को अपने मुंह से अंदर घुसाकर नाक से निकाला था। उन्होंने यह जबरदस्त रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन

6 of 7
सबसे लंबे नाखून
अमेरिका की रहने वाली ली रेडमंड ने लगभग 30 वर्षों तक अपने हाथो के नाखूनों को न काटकर उन्हें 8 मीटर 64.87 सेंटीमीटर तक बढ़ाया था। सबसे लंबा नाखून उनके दाएं अंगुठे का था जो 88.9 सेंटीमीटर तक पहुंच गया था। उन्होंने साल 1979 से अपने नाखूनों को बढ़ाना शुरू किया था। बताना चाहेंगे कि साल 2009 में एक कार एक्सीडेंट में उनके नाखून टूट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सबसे लंबी मूंछें
राम सिंह चौहान की मूंछों की लंबाई 4.267 मीटर है। यह दुनिया की सबसे लंबी मूंछे हैं। भारत के राम सिंह चौहान ने यह रिकॉर्ड 4 मार्च 2010 को बनाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें