फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के पहले यहां वर्जिनिटी वापस पाने के लिए सर्जरी कराती हैं महिलाएं, झकझोर देगी सच्चाई

Sat, 04 Aug 2018 08:35 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
irani girl
ईरान एक इस्लामिक कट्टरपंथी देश माना जाता है। हालांकि इस देस का यूथ काफी आजाद ख्यालों का है, लेकिन फिर भी समाज के एक तबके पर रूढ़ीवादी सोच हावी है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है 'वर्जिनिटी टेस्ट'। आज हम इसी से जुड़ा एक खौफनाक सच आपको बताएंगे...  
विज्ञापन

2 of 6
irani girl
ये सबूत देता है समाज के एक तबके पर रूढ़ीवादी सोच के हावी होने का। पुराने जमाने में ईरान में दुल्हन की वर्जिनिटी का पता करने के लिए सफेद चादर का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन बदलते समय के साथ लोग शादी से पहले यहां वर्जिनिटी सर्टिफिकेट की मांग करने लगे हैं। इसके आगे की कहानी झकझोर देने वाली है। 


 
विज्ञापन

3 of 6
irani girl
दरअसल, ईरान में शादी से पहले वर्जिनिटी सर्टिफिकेट की डिमांड के कारण इस देश में आर्टिफिशियल वर्जिनिटी पाने का चलन तेजी से बढ़ गया है। महिलाएं इसके लिए ऑपरेशन करा रही हैं। वहीं इसके विररीत अगर बात करें मर्दों की तो उन्हें असीमित अधिकार दिए गए हैं। इससे साफ है कि यहां के समाज के लोग आज भी पुरानी सोच पर चल रहे हैं।

4 of 6
irani girl
एनसीबीआई की रिपोर्ट की मानें तो यहां आज भी कुछ ऐसे नियम कानून हैं, जो पुरुषों को असीमित अधिकार देते हैं। वे अक्सर इनका गलत फायदा उठाते है। वर्जिनिटी सर्टिफिकेट की मांग करना उन्हीं में से एक है। इन्हीं कारणों से ईरान में कई महिलाएं डर की वजह से सर्जरी करा रही हैं, भले ही वे वर्जिन ही क्यों न हों।

 
विज्ञापन

5 of 6
irani girl
सर्टिफिकेट पाने के लिए लड़कियां प्राइवेट पार्ट की सर्जरी कराती हैं। वरना उनकी शादी होना बहुत मुश्किल हो जाता है। इस सर्जरी को हायमनोप्लास्टी कहा जाता है। इसमें हाइमन को दोबारा बनाया जाता है। हालांकि, इसे ईरान में गैरकानूनी माना जाता है। कई केस में ऐसा हुआ, जब पुरुष को लगा कि महिला वर्जिन नहीं है, तो उसने महिला को तत्काल तलाक दे दिया है। ईरान में पुरुषों के लिए कानून कितना लोचशील है ये इस बात से नियम से साफ है। दरअसल, ईरान में शराब पीते पकड़े जाने पर 80 कोड़े मारने की सजा मुकर्रर है इसके बावजूद यहां मर्द अपने इस शौक को पूरा करते हैं। वे जोखिम उठा कर शराब पीते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
law
इसके अलावा यहां कई बेतुके कानून भी हैं। यहां महिलाओं का गैर मर्दों से हाथ मिलाना अपराध समझा जाता है।  अगर महिला किसी पुरुष से हाथ मिलाती पाई जाती है तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। जानवरों के साथ सेक्स करना, महिलाओं का टाइट कपड़े पहनना, टाई पहनना, पति को सेक्स के लिए मना करना और पति की मर्जी के बिना काम करना भी अपराध की श्रेणी में रखा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें