फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी लेने के चक्कर में लड़की ने तोड़ डाला 1,28,55,800 रुपये का आर्ट!

Sat, 15 Jul 2017 03:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 5
Selfie - फोटो : Live Leaks
एक तरफ जब ढिंचैक पूजा जैसे आंदोलनकारी 'सेल्फी' को उसका सम्मान दिलाने के लिए दुनिया से बैर तक मोल रहे हैं, तो दूसरी तरफ कुछ लोग इस टैलेंट को बदनाम करने का ऐसा दुस्साहस कैसे कर सकते हैं!
विज्ञापन

2 of 5
Selfie - फोटो : Live Leaks
विश्व पटल पर इन दिनों सात समंदर पार अमेरिका के लॉस एंजेलिस से एक ऐसे वीडियो ने उपस्थिति दर्ज कराई है, जिसने सभी के आत्मविश्वास, अवचेतना और अवधारणा पर गहरा प्रहार किया है। ट्विटर, फेसबुक पर लोग जैसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं उससे तो यही लगता है कि एक लड़की की भूल ने न जाने कितने लोगों की भावना 'आहत' कर दी है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Selfie - फोटो : the 14th factory/Twitter
the 14th factory ने ट्विटर पर एक प्रदर्शनी की तस्वीर साझा की जिसमें कला की बेशकीमती और एक से बढ़कर एक कृतियां रखी गई थीं। वैसे तो पैसों में इनकी खूबसूरती का मोल लगाया नहीं जा सकता। फिर भी लाला जी के तराजू में इन्हें तौलें, तो कीमत करोड़ों में होगी।
 

4 of 5
Selfie - फोटो : Live Leaks
एग्जबिशन में कला के कद्रदानों की भी कमी नहीं थी। कुछ इसे अपने जेहन में समेट रहे थे तो कुछ लेंस पर उतार रहे थे। लेकिन अब तक सेंटर ऑफ अट्रैक्शन आर्ट पीस ही था। पर जैसे ही एक बालिका ने सेल्फी लेने के चक्कर में फ्रेम में खुद को आगे रखा और और आर्ट पीस को अपने पीछे, यह बात उन बेशकीमती वस्तुओं को पसंद नहीं आई शायद। तभी तो एक एक कर सारी की सारी धराशायी हो
गईं।


(वैसे, हम यह सीधे तौर पर तो नहीं कह सकते कि सेल्फी के चक्कर में लड़की ने कलाकृतियों को तबाह कर दिया। वर्ना सेल्फी के शौकीनों की भावना आहत न हो जाएगी? )
  To be blaming the woman is ridiculous. The fact that this wasn't set up in a way to protect the art is the gallery's fault. — Alex Jiménez (@RAlexJimenez) July 13, 2017

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Selfie - फोटो : Live Leaks
गलती किसकी थी, सेल्फी लेने वाली लड़की की जो इन बेशकीमती चीजों के बराबर खुद को रखने चली थी, उन कलाकृतियों की जिसने इस बात को इगो पर ले लिया और टूटकर बिखर गई, या फिर हमारी कि हमने खबर को 'गलत एंगल' से पेश किया? सोचिए, खूब सोचिये और विशेष टिप्पणी हम तक पहुंचाइये भी। पर उससे पहले यह वीडियो जरूर देखें।



 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें