फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में सौ बार लड़की के साथ हुआ कुछ ऐसा, परेशान होकर उठा लिया ये कदम

Sat, 17 Nov 2018 12:08 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : VideoBlocks

बदलते समय में मेडिकल साइंस के क्षेत्र में रोज तरह-तरह के प्रयोग किए जा रहे हैं। नई-नई तकनीकों, मशीनों और दवाइयों के शोध होने से आज किसी भी असाध्य रोग से लड़ा जा सकता है, लेकिन इसके उल्ट कहा जाता है कि विकास और विनाश एक साथ चलते हैं। चिकित्सा विज्ञान जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है ठीक वैसे ही हर रोज नई-नई बीमारियां भी सुनने और देखने को मिल रही हैं।

विज्ञापन

2 of 5
Rebecca Griffiths - फोटो : social media

आधुनिक समय में लोगों का खानपान, दिनचर्चा और प्रदूषण की वजह से शरीर में तरह-तरह के खतरनाक जीवाणु प्रवेश कर रहे हैं, जिससे लोगों में नई-नई बीमारियां भी फैल रही हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक बीमारी के बारे में बता रहे हैं जो लगभग पच्चीस हजार लोगों में से किसी एक को होती है। रेयर कंडीशन साइक्लिकल वोमेटिंग सिंड्रोम नाम की बीमारी के बारे में शायद ही आपने कभी सुना हो।

विज्ञापन

3 of 5
Rebecca Griffiths - फोटो : DISCOVERY / BARCROFT PRODUCTIONS

रेबेका नाम की एक लड़की रेयर कंडीशन साइक्लिकल वोमेटिंग सिंड्रोम बीमारी का सामना कर रही है। यह ऐसी बीमारी है है जिसके चलते मरीज को दिन में सौ से ज्यादा बार उल्टी करनी पड़ती है। रेबेका दिन में सौ से ज्यादा बार उल्टी कर रही हैं। वैसे दो चार उल्टी के बाद ही इंसान की हालत पस्त हो जाती है ऐसे में सोचिए रेबेका एक दिन में सौ से ज्यादा बार उल्टी करती है तो उस पर क्या बीतती होगी।

4 of 5
- फोटो : social media

रेबेका ने इस बारे में जब डॉक्टरों को बताया तो डॉक्टरों ने बताया कि इंफेक्शन के चलते ऐसा होता है लेकिन सामान्यता इस तरह का संक्रमण बच्चों में होता है। उम्र के साथ-साथ यह शरीर में डेवलप हो जाता है। रेबेका के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rebecca Griffiths - फोटो : DISCOVERY / BARCROFT PRODUCTIONS
इस बीमारी से रेबेका बहुत कमजोर हो गई थी यहां तक कि हिलने-डुलने की भी हिम्मत नहीं बची थी, वह दिनभर वह पड़ी रहती थी। इस भयानक बीमारी से बचने के लिए रेबेका ने जर्मनी में जाकर सर्जरी भी करवा चुकी हैं जिससे अब उनकी हालत धीरे-धीरे सुधर रही है और वह अब पहले से काफी अच्छा भी महसूस करने लगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें