समीरा बेनहर नाम की ये महिला न्यूरोफाइब्रोमेटोसिस नाम की बीमारी से पीड़ित है। ये एक जेनेटिक बीमारी है जिसमें टिशूज का ग्रोथ होता है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि ट्यूमर ने महिला का पूरा दाहिना हिस्सा, यहां तक की उसकी आंखें भी ढक रखी है।
Trending Videos
विज्ञापन
ट्यूमर की वजह से बिगड़ा महिला का चेहरा, तस्वीरों को देखने के लिए चाहिए हिम्मत
2 of 5
- फोटो : Samira Benhar
2 बच्चों की मां बेनहर बताती है् कि 'मैंने बहुत सामाजिक बहिष्कार झेला है। जिंदगी भर साथ निभाने का वादा करने वाले मेरे पति तक ने मुझे छोड़ दिया था।' लेकिन उनकी किस्मत तब बदल गई, जब एक दिन वो पार्क में बैठी थीं। एक महिला उनके पास आई और उनसे बात करने लगी। जैसे ही उसने उनकारा चेहरा देखा, उनसे एक फोटो मांगा। मेरे पास फोटो नहीं थी तो हमने एक स्टूडियो जा के फोटो खिंचवाई। उस महिला ने उनसे कहा कि वो वादा तो नहीं कर सकती लेकिन वो मदद करने की पूरी कोशिश करेगी।
विज्ञापन
ट्यूमर की वजह से बिगड़ा महिला का चेहरा, तस्वीरों को देखने के लिए चाहिए हिम्मत
3 of 5
- फोटो : Dailymail
वो महिला आद्रा फाउंडेशन के लिए काम करती थी जो एक धार्मिक ऑर्गनाईजेशन था और फिलहाल एक हेल्थ प्रोजेक्ट के लिए काम कर रहा था। महिला वेनहर के केस को दुनिया के प्रसिद्ध सर्जन और मेनिसेस हॉस्पिटल के डॉ. पेड्रो कावादास के पास ले गई। डॉ ने कहा कि वो उसकी मदद करेंगे और सर्जरी से उनका चेहरा काफी हद तक ठीक हो जाएगा।
ट्यूमर की वजह से बिगड़ा महिला का चेहरा, तस्वीरों को देखने के लिए चाहिए हिम्मत
4 of 5
- फोटो : Dailymail
उन्होंने महिला के 3 ऑपरेशन करके उनका ट्यूमर निकाला और उसके चेहरे को फिर से सही किया गया। अब वो फिर से एक सामान्य जिंदगी जी सकती हैं।
ट्यूमर की वजह से बिगड़ा महिला का चेहरा, तस्वीरों को देखने के लिए चाहिए हिम्मत
5 of 5
- फोटो : Dailymail
प्रेस कांफ्रेस में वो अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं। उन्होंने खुद को नई जिंदगी देने वाली पूरी टीम को धन्यवाद कहा। आद्रा फाउंडेशन जिसने इलाज के लिए फंड किया था वो उनका घर और उनके लिए जॉब ढूढ़ने में मदद करेगा।