फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक की अर्जी में बोली महिला - रोज रोटी नापता था इंजीनियर पति, काम की मांगता था Excel sheet

Fri, 30 Mar 2018 10:28 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
VIOLENCE
एक महिला ने अपने इंजीनियर पति से तलाक लेने के लिए कोर्ट में गुहार लगाई। पत्नी के तलाक मांगने का कारण सुनकर महिला का वकील भी हैरान है। दरअसल, पत्नी ने अपनी याचिका में पति की अजीब शर्तों से परेशान होने की ऐसी बात बताई कि सुनकर आपको भी हैरानी होगी।

जी हां, महिला ने बताया कि उसका इंजीनियर पति उसे लंबी या छोटी रोटी बनाने पर बुरी तरह पीटता है, सिर्फ इतना ही नहीं वह उससे डेली एक्सेल शीट से काम का हिसाब मांगता है। तलाक का यह अनोखा मामला महाराष्ट्र के पुणे का है।
विज्ञापन

2 of 5
ROTI
'पुणे मिरर' की रिपोर्ट की मानें तो पुणे निवासी युवती की शादी 2008 में हुई थी। पति पेशे से इंजीनियर है। शुरुआत में सब कुछ ठीक चलता रहा। मगर, बाद में पति ने अजीबोगरीब हरकतें शुरू कर दीं। जुल्म-ज्यादिती बढ़ती गई। 

याचिका में पत्नी ने चौंकाने वाली बातें कहीं हैं। महिला के मुताबिक उनके आईटी प्रोफेशनल पति की ज्यादिती से तंग आकर वह आत्महत्या करना चाहती है मगर बेटी को देखकर हिम्मत नहीं जुटा पाती।
विज्ञापन

3 of 5
Caricature
पति छोटी-छोटी बातों पर मारपीट पर उतारू हो जाता है। महिला के मुताबिक 2010 में पति का उत्पीड़न कुछ ज्यादा ही बढ़ गया, जब पति ने रोजाना के काम का हिसाब एक्सेल शीट पर मांगना शुरू कर दिया। वहीं उसे नोटबुक में भी लिखने को कहा।

ममता का पति सुमित (दोनों बदले हुए नाम) रोज रोटी नापता था। अगर रोटी 20 सेमी से कम-ज्यादा होती तो मारपीट करता था। सिर्फ इतना ही नहीं वह एक्सेल शीट बनाकर महिला से कामों का हिसाब भी लेता था। 

4 of 5
DOMESTIC VIOLENCE
सुमित ने एक्सेल शीट का बकायदा एक प्रारूप तैयार कर दिया जिसमें उसने तीन कॉलम बनाए थे- पूर्ण, अपूर्ण और कार्य प्रगति में। अगर ममता सुमित का कहा कोई टॉस्क पूरा नहीं कर पाती थी तो उसका कारण उसे शीट पर लिखना पड़ता था। शाम को ऑफिस से आकर सुमित एक्सेल शीट देखता और घर के पूरे-अधूरे कामों का ममता से हिसाब मांगता।

अगर वह रिपोर्ट नहीं देती थी तो सुमित उसे बुरी तरह मारता-पीटता था। सिर्फ इतना ही नहीं ममता को हर दिन विशेष मेन्यू के तहत ब्रेकफॉस्ट बनाना पड़ता था। उसे अगले दिन की तैयारी एक दिन पहले ही करके रखनी पड़ती थी। सुबह ब्रेकफॉस्ट में क्या बनेगा, कितना आटा चाहिए, कितना चावल चढ़ाना है, कितनी सब्जी लानी है, सारा हिसाब सुमित से ही पूछना था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
COURT
जब सुमित घर से बाहर रहता तो उस वक्त कुछ भी पूछने के लिए ममता को ई-मेल करना पड़ता था। ममता अपने पति सुमित के बनाए रूल्स फॉलो करते-करते तंग हो चुकी है। ममता ने यह भी आरोप लगाया कि एक बार तो सुमित को इतना गुस्सा आया कि उसने किचेन में घुसकर चाकू उठा लिया और बेटी को दौड़ा लिया। वह उसे मार डालने की बात कह रहा था।

ताज्जुब की बात यह है कि पति-पत्नी दोनों उच्च शिक्षा प्राप्त हैं। ममता ने कम्प्यूटर साइंस से एमएससी किया है जबकि सुमित इंजीनियर हैं। शादी के कुछ समय बाद तक दोनों के बीच सब सही चल रहा था। धीरे-धीरे सुमित हर काम के लिए ऑर्डर देने लगा। 2010 से वो हर काम के लिए पत्नी से एक्सेल शीट भरवाने लगा। अक्टूबर 2017 से वह सुमित से अलग रह रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें