फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने मांगा घर खर्च, फौजी पति ने भेज दिया ऐसा खत, पढ़कर चौंक जाएंगे आप

Tue, 14 Aug 2018 11:09 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
divorce
शादी को अभी कुछ ही दिन बीते थे कि सेना में तैनात एक मुस्लिम युवक अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। पत्नी ने और दहेज लाने से मना कर दिया तो उसने अपनी पत्नी का वो हश्र किया जिसके बारे में जानकर आपको भी ताज्जुब होगा। 

 
विज्ञापन

2 of 5
triple talaq
फौजी ने अपनी पत्नी को जब दहेज के लिए दबाव डाला तो उसने मना कर दिया इस पर महिला को मारपीटकर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद जब महिला ने घर खर्च मांगा तो फौजी ने डाक के माध्यम से पत्नी को ऐसी बात लिख भेजी जिससे उसकी दुनिया एक पल में उजड़ गई। मानों उसके पैरों तले जमीन खिसक गई हो।  
 
विज्ञापन

3 of 5
demo
दरअसल, फौजी ने अपनी पत्नी को घरखर्च मांगने पर तलाकनामा भेज दिया। फौजी ने पत्र में लिखा अब तलाक समझना, अपने पास नहीं रखूंगा। हालांकि पीड़ित महिला को यह तलाकनामा स्वीकार्य नहीं है। इसके लिए महिला ने कानून का सहारा लिया है। महिला ने इस संबंध में भिवानी पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी जिसके बाद एसपी के आदेश पर शहर थाना पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपित पति सहित ससुराल पक्ष के 13 व्यक्तियों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।

4 of 5
demo
जानकारी के मुताबिक भिवानी के तोशाम बाईपास की डाबर कॉलोनी निवासी ईद मोहम्मद ने अपनी बेटी मोना की शादी 17 दिसंबर 2015 को गांव राजगढ़ जुलाना जींद निवासी फौजी मनदीप के साथ की थी। मोना ने आरोप लगाया कि शादी के चंद दिन बाद ही उसके पति ने गाड़ी की मांग की। यह मांग पूरी न करने पर उसे तंग किया जाने लगा। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
letter
मोना ने आरोप लगाया कि उसने अपने पति मनदीप से घर चलाने के लिए खर्चा मांगा तो उसने खर्चा भेजने के बदले में उसे एक कागज पर तलाक-तलाक-तलाक लिखकर भेज दिया। शादी के बाद से वह करीब दो साल तीन माह से अपने मायके में रह रही है। पीड़िता को अपना घरखर्च चलाना मुश्किल हो रहा था जिसके लिए उसने पति से मांग की तो उसे यह जवाब मिला। वहीं पीड़िता ने शिकायत में भी घर बसाने की गुहार लगाई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें